ePaper

Ola S1 की बुकिंग 499 रुपये से शुरू, जानें स्कूटर के फीचर्स और रेंज से जुड़ी डीटेल्स

Updated at : 16 Aug 2022 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
Ola S1 की बुकिंग 499 रुपये से शुरू, जानें स्कूटर के फीचर्स और रेंज से जुड़ी डीटेल्स

Ola ने अपने S1 Pro के सस्ते मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी की तरह से यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इस स्टोरी में हम आपको Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स, रेंज और कीमत से जुड़ी सभी बातें विस्तार से बताने वाले हैं.

विज्ञापन

Ola S1 Electric scooter: ओला ने अपने नये इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी का यह नया स्कूटर S1 Pro का ही सस्ता वेरिएंट है. नये Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने कई ऐसे फीचर्स दिए हैं जो आपको इस स्कूटर के महंगे वेरिएंट S1 Pro में भी देखने को मिल जाते हैं. अगर आप भी आने वाले समय में अपने लिए एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो Ola के S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को चेकआउट कर सकते हैं. तो चलिए Ola के इस नये स्कूटर से जुड़ी सभी बातों को डीटेल से जानते हैं.

Ola S1 Features

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स पर नजर डालें तो यह लिस्ट काफी लम्बी है. इस स्कूटर में 3kWh मोटर दिया गया है और यह मोटर 3 राइडिंग मोड्स के साथ आता है. राइडिंग मोड्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको नॉर्मल, ईको और स्पोर्ट्स मोड शामिल है. नॉर्मल मोड में चलाने पर आपको 100 किलोमीटर की रेंज, ईको मोड में चलाने पर 125 किलोमीटर की रेंज और स्पोर्ट्स मोड पे चलाने पर 90 किलोमीटर्स की रेंज मिल जाएगी. Ola के इस स्कूटर में MoveOS 3 सॉफ्टवेयर दिया गया है और इस सॉफ्टवेयर को इस साल दीपावली तक नया अपग्रेड भी मिलने वाला है. इस स्कूटर के टॉप स्पीड की बात करें इसे आप 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड पर चला सकते हैं.

Also Read: Mahindra जल्द अपने 5 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को करेगी लॉन्च, इन मॉडल्स से उठा पर्दा
Ola S1 Price

Ola S1 को कंपनी ने 99,999 रुपये में लॉन्च किया है.कंपनी ने इस स्कूटर की प्री बुकिंग भी शुरू कर दी है. अगर आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेना चाहते हैं तो 15 से लेकर 31 अगस्त के बीच आप इस स्कूटर को महज 499 रुपये देकर बुक कर सकेंगे. वहीं अगर आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को EMI में लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रतिमाह 2,999 में चुकाने पड़ेंगे. पर्चेज विंडो 2 सितम्बर तक खुली रहेगी और इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 7 सितम्बर से शुरू होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola