Maruti Suzuki Baleno खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने 7,500 रुपये तक बढ़ाए दाम, देखें नई कीमतें

Maruti Suzuki Baleno
अगर आप Maruti Suzuki Baleno खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी ने इसके ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमतों में 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. जानिए अब किस वेरिएंट के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी.
Maruti Suzuki Baleno ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Baleno के ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं. हालांकि, कंपनी ने सभी वेरिएंट्स के दाम एक समान नहीं बढ़ाए हैं. कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स 7,500 रुपये तक महंगे हुए हैं, जबकि ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. राहत की बात यह है कि Baleno के एंट्री-लेवल Sigma पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत अभी भी 5.99 लाख रुपये के करीब है.
इन वेरिएंट्स की कीमत में हुई सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
Maruti Suzuki ने Baleno के चार वेरिएंट्स की कीमत में सबसे ज्यादा 7,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इनमें Delta CNG MT, Zeta CNG MT, Alpha पेट्रोल MT और Alpha पेट्रोल AMT शामिल हैं. इसके अलावा बाकी ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमतों में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. खास तौर पर CNG मॉडल खरीदने की सोच रहे ग्राहकों पर इस बढ़ोतरी का ज्यादा असर पड़ेगा. Baleno के Delta और Zeta CNG वेरिएंट्स दोनों की कीमत में 7,500 रुपये का इजाफा हुआ है. टॉप-स्पेक Alpha के मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स भी 7,500 रुपये महंगे हो गए हैं.
Maruti Suzuki Baleno की नई वेरिएंट-वाइज कीमतें
कीमतों में बदलाव के बाद Maruti Suzuki Baleno की एक्स-शोरूम कीमत 5.98 लाख रुपये से शुरू होकर 9.17 लाख रुपये तक जाती है. ऐसे में नई एक्स-शोरूम कीमतें-
| वेरिएंट | कीमत |
| Maruti Baleno Sigma MT | 5,98,900 रुपये |
| Maruti Baleno Delta MT | 6,84,900 रुपये |
| Maruti Baleno Delta AGS | 7,34,900 रुपये |
| Maruti Baleno Zeta MT | 7,77,400 रुपये |
| Maruti Baleno Delta CNG | 7,77,400 रुपये |
| Maruti Baleno Zeta AGS | 8,24,900 रुपये |
| Maruti Baleno Zeta CNG MT | 8,67,400 रुपये |
| Maruti Baleno Alpha MT | 8,67,400 रुपये |
| Maruti Baleno Alpha AGS | 9,17,400 रुपये |
2026 में दूसरी बार बढ़ी Baleno की कीमत
साल 2026 में यह दूसरी बार है जब Maruti Suzuki ने Baleno की कीमतों में बदलाव किया है. पिछले कुछ महीनों के दौरान कंपनी Swift, Dzire, Ertiga और Jimny जैसे कई अन्य मॉडल्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर चुकी है. इस बढ़ोतरी के बाद Baleno के Alpha और CNG वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है. हालांकि, बेस Sigma वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं होने से शुरुआती बजट में Baleno खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों को राहत मिली है.
नोट: अगर आप Baleno खरीदने की सोच रहे हैं, तो बुकिंग से पहले अपने नजदीकी Nexa डीलरशिप से वेरिएंट की मौजूदा एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत की जानकारी जरूर ले लें.
यह भी पढ़ें: 5 लाख रुपये की रेंज में आने वाली Maruti Suzuki की 4 कारें, 1 लीटर पेट्रोल में 26km तक चलेंगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










