XUV700 का अफॉर्डेबल वेरिएंट लेकर आयी महिंद्रा, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Mahindra XUV700 AX5 Select
Mahindra XUV700 AX5 Select: महिंद्रा XUV700 का पहला मॉडल अगस्त, 2021 में लॉन्च हुआ था. इसका 2024 मॉडल कंपनी ने इस साल की शुरुआत में उतारा था, और इसकी स्टाइलिंग में कंपनी ने कोई खास बदलाव नहीं किया था.
Mahindra XUV700 AX5 Select Launch Price Specs : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी एक्सयूवी 700 का नया AX5 सेलेक्ट वेरिएंट लॉन्च किया है. यह मॉडल प्रीमियम सुविधाओं से लैस होने के बावजूद किफायती है. AX5 सेलेक्ट में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो XUV700 के टॉप वेरिएंट में मिलते हैं.
महिंद्रा एक्सयूवी700 के एक्स5 सेलेक्ट वेरिएंट 10.24 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन और स्काईरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस है. महिंद्रा एसयूवी के इस 7 सीटर वेरिएंट में वायरलेस ऐपल कारप्ले / एंड्रॉयड ऑटो, एड्रेनोएक्स सिस्टम, 6 स्पीकर, अमेजन एलेक्सा और LED DRLs के साथ फॉलो-मी-होम हेडलैंप जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
Mahindra XUV700 के बेस मॉडल MX में अब मिलेगा 7 सीटर ऑप्शन, जानें और क्या है खास
XUV700 का 2024 मॉडल जनवरी में आया
महिंद्रा XUV700 का पहला मॉडल अगस्त, 2021 में लॉन्च हुआ था. इसका 2024 मॉडल इस साल की शुरुआत में उतारा गया था, जिसकी स्टाइलिंग में कंपनी ने कोई खास बदलाव नहीं किया था. बदलाव की बात करें, तो नये AX7 और AX7L वेरिएंट में सेकेंड-रो के ऑप्शन के तौर पर कैप्टन सीट्स जोड़ी गई हैं.
AX7L में वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और विंग मिरर दिया गया है और इंफोटेनमेंट सिस्टम को OTA अपडेट मिला है. आपको बता दें कि पिछले दिनों कंपनी ने इसका 7 सीटर MX वेरिएंट लॉन्च किया गया था.
XUV700 के नये मॉडल कीमत कितनी?
महिंद्रा XUV700 में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन में मिलता है. ट्रांसमिशन के लिए दोनों यूनिट्स को 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. सेफ्टी के लिए इसमें लोकेशन-आधारित सर्विसेज, फोरकास्ट अलर्ट, व्हीकल स्टेटस, रिमोट फंक्शन, थर्ड-पार्टी ऐप्स, सेफ्टी, और नयी कनेक्टेड सुविधाएं दी गई हैं. कंपनी ने इस नये वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.89 लाख रुपये तय कर रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










