Mahindra Thar की 3-door और 5-door में कौन है ज्यादा पावरफुल? देखें फुल कंपैरिजन
Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Feb 2026 10:51 PM
Mahindra Thar 3-door vs 5-door
Mahindra Thar 3-door या 5-door Roxx में से आपके लिए कौन परफेक्ट है? अगर आप भी इसी सवाल में उलझे हुए हैं तो आइए हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं. यहां हम दोनों SUV की कीमत, इंजन, ऑफ-रोड पावर, कंफर्ट और फीचर्स का पूरा कंपैरिजन ले कर आएं हैं.
Mahindra Thar हमेशा से ही अपनी दमदार लुक्स और ऑफ-रोड परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में रहा है. लेकिन अब जब 5-डोर ‘Thar Roxx’ लॉन्च हो गया है, तो लोग पुराने 3-डोर Thar से तुलना करने लगे हैं कि कौन सा उनके लिए बेस्ट है. Roxx थोड़ी बड़ी और स्पेसियस मॉडल है, जिससे अब बाइयर्स के पास और ऑप्शन आ गए हैं. Thar 3-door की कीमत लगभग ₹11.25 लाख से शुरू होकर मॉडल और इंजन के हिसाब से ₹17.60 लाख तक जा सकती है (ex-showroom, इंडिया). नए Thar Roxx 5-door की कीमत थोड़ी ऊंची है. इसकी एंट्री-लेवल मॉडल की कीमत करीब 12.99 लाख से शुरू होती है. वहीं टॉप वेरिएंट जो ज्यादा फीचर्स के साथ आते हैं, उनकी कीमत 20.49 लाख तक जा सकती है.
इंजन और परफॉरमेंस
इंजन और परफॉरमेंस की बात करें तो, दोनों ही Mahindra के भरोसेमंद इंजन के साथ आते हैं- 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल. मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन भी मिलते हैं. साथ ही रियर-व्हील और फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है. 3-door मॉडल में कुछ वेरिएंट्स में छोटा 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिलता है, जो 5-door में नहीं है.
ऑफ-रोड कैपबिलिटी दोनों SUVs में जबरदस्त है. वॉटर-वेडिंग डेप्थ 650 mm है और अप्रोच-डिपार्चर एंगल भी लगभग एक जैसा है. बस 5-door की लंबी व्हीलबेस की वजह से रैंप पर ब्रेकओवर एंगल थोड़ी प्रभावित होती है.
इंटीरियर और कंफर्ट
Mahindra में सबसे बड़ा बदलाव इसका इंटीरियर है. 5-डोर मॉडल में अब आसानी से पांच लोग बैठ सकते हैं. साथ ही बैग-पैक रखने की भी काफी जगह है, क्योंकि इसका व्हीलबेस लंबा है और बूट का स्पेस 447 लीटर है (रियर सीट अप होने पर). वहीं 3-डोर की रियर सीट थोड़ी टाइट है. हर किसी को आराम नहीं मिलेगा.
5-डोर में अब अपग्रेडेड टेक्नोलॉजी भी है. इसमें 10.25 इंच तक का बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और ऊपर वाले वेरिएंट में रियर AC वेंट्स और सनरूफ जैसी खूबियां मिलती हैं. 3-डोर में अभी भी 7 इंच का नॉर्मल टचस्क्रीन और क्लासिक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है.
एक्सटेरियर और फीचर्स
अगर हम Thar की बात करें तो 3-door मॉडल अपने पुराने और क्लासिक कॉम्पैक्ट लुक के साथ आता है. इसमें 18-inch की अलॉय व्हील्स हैं और बेसिक सेफ्टी के लिए दो एयरबैग और हिल-डिसेंट कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
वहीं 5-door मॉडल थोड़ी ग्रैंड फील देता है. इसमें बड़े व्हील्स, छह एयरबैग तक, ADAS (कुछ वैरिएंट्स में), रियर पार्किंग कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी प्रीमियम फीचर्स भी मौजूद हैं.
आपको कौन सा Thar लेना चाहिए?
अगर आप ऑफ रोड मस्ती के लिए एक दमदार SUV चाहते हैं, स्टाइलिश दिखती हो और कीमत भी थोड़ी कम हो, तो Thar 3-door आपके लिए बढ़िया रहेगा. लेकिन अगर आपको ज्यादा स्पेस चाहिए, आरामदायक सफर चाहिए और फैमिली के साथ यूज करनी है, तो Thar 5-door सही चॉइस होगी.
यह भी पढ़ें: Kia Sonet vs Hyundai Venue: नई SUV खरीदने वालों के लिए कौन-सी है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी? देखें फुल कंपैरिजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










