ePaper

LPG Gas Cylinder Free: रसोई गैस सिलिंडर की फ्री होम डिलीवरी पाने का ये है बेजोड़ ऑफर

Updated at : 18 Apr 2022 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Free: रसोई गैस सिलिंडर की फ्री होम डिलीवरी पाने का ये है बेजोड़ ऑफर

Free LPG Cylinder: Paytm के जरिये आप सस्ता रसोई गैस सिलिंडर घर मंगा सकते हैं. यही नहीं, अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो गैस सिलिंडर आपको फ्री में मिल जाएगा.

विज्ञापन

LPG Gas Cylinder Free: भारत में बढ़ती महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है. पेट्रोल डीजल से लेकर रसोई गैस तक की कीमतें आसमान छू रही हैं. ऐसे में इनपर कहीं से कोई छूट मिल जाए, तो इंसान राहत की सांस ले. ऐसी ही राहत ऑनलाइन पेमेंट्स प्लैटफॉर्म Paytm एलपीजी यानी रसोई गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग पर अपने यूजर्स को ऑफर कर रहा है. जी हां, पेटीएम के जरिये आप सस्ता रसोई गैस सिलिंडर घर मंगा सकते हैं. यही नहीं, अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो गैस सिलिंडर आपको फ्री में मिल जाएगा. ध्यान रहे कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए इससे जुड़े सभी नियम और शर्तों को जान लेना जरूरी है.

Paytm LPG Offer

Paytm ने अपने प्‍लैटफॉर्म से एलपीजी सिलिंडर बुक कराने वाले नये यूजर्स के लिए शानदार डील पेश की है. देशभर में लाखों यूजर्स अपने एलपीजी सिलिंडर्स बुक कराने के लिए पेटीएम का इस्‍तेमाल करते हैं. आपको बता दें कि पेटीएम अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर ऐसे ऑफर रोल-आउट करता रहता है.

Also Read: TATA NEU: खाना ऑर्डर करने से लेकर फ्लाइट बुकिंग तक के काम आयेगा यह सुपर ऐप
FREEGAS कूपन कोड

पेटीएम के मौजूदा यूजर्स के पास मुफ्त में सिलिंडर (free LPG cylinder) पाने का मौका है. इसके लिए पेटीएम ऐप पर भुगतान प्रक्रिया पूरी करने से पहले कूपन कोड FREEGAS का इस्‍तेमाल करना होगा. पेटीएम यूजर्स को अपने गैस सिलिंडर की बुकिंग ट्रैक करने और रिफिल्‍स के लिए ऑटोमेटेड इंटेलिजेंट रिमाइंडर्स पाने वाले फीचर्स जोड़कर सिलिंडर की बुकिंग का अनुभव बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है.

FIRSTCYLINDER प्रोमोकोड लगाएं

पेटीएम के अनुसार इस ऑफर में नये यूजर्स अपनी पहली बुकिंग पर 30 रुपये का फ्लैट कैशबैक हासिल कर सकते हैं. इसके लिए उन्‍हें पेटीएम ऐप पर पेमेंट करते समय FIRSTCYLINDER प्रोमोकोड डालना होगा. यह कैशबैक ऑफर सभी 3 प्रमुख एलपीजी कंपनियों- इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस की सिलिंडर बुकिंग पर लागू है.

Pay Later की सुविधा भी उपलब्ध

पेटीएम यूजर्स ‘बुक नाऊ पे लेटर’ यानी अभी बुकिंग कराकर पैसे बाद में देने की सुविधा का भी फायदा उठा सकते हैं. इस सुविधा का अगर आप फायदा लेते हैं, तो आपको गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए अगले महीने पेमेंट करने का ऑप्शन मिलता है. अगर आप सिलिंडर की बुकिंग करते हैं, तो आपको इसके पैसे अगले महीने चुकाने होंगे. यह ऑफर 3 प्रमुख एलपीजी कंपनियों- इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस की सिलिंडर बुकिंग पर लागू है.

Also Read: Paytm चीन को डेटा शेयर करता है? पेमेंट्स बैंक ने दावों को बताया झूठा
Paytm पर LPG सिलिंडर कैसे बुक करें?

पेटीएम से एलपीजी सिलिंडर बुक करने के लिए यूजर को सबसे पहले ऐप खोलकर Book Gas Cylinder टैब पर जाना है. इसके बाद गैस प्रोवाइडर को सेलेक्‍ट करना है. मोबाइल नंबर / एलपीजी आईडी / कंज्‍यूमर नंबर एंटर करना है. अब पेमेंट के लिए अपने पसंदीदा तरीके से भुगतान करना है, जैसे- पेटीएम वॉलेट, पेटीएम यूपीआई, कार्ड्स और नेट बैंकिंग. आपकी नजदीकी गैस एजेंसी सिलिंडर को आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर डिलीवर कर देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola