IPL 2023 Final Live Streaming: चेन्नई और गुजरात के बीच होगी खिताबी भिड़ंत; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 May 2023 9:47 AM
IPL 2023 Final CSK vs GT - जहां हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में गुजरात टाइटंस अपना खिताब बचाने के लिए मैदान पर है, वहीं एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी उठाना चाहेगी. आइए जानते हैं कि आप यह महामुकाबला कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.
IPL 2023 Final GT vs CSK Live Streaming And Telecast : चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स (CSK vs GT) के बीच आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला यानी फाइनल मैच (IPL 2023 Final) आज खेला जाएगा. यह मैच दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम- नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जहां हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में गुजरात टाइटंस अपना खिताब बचाने के लिए मैदान पर है, वहीं एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी उठाना चाहेगी. आइए जानते हैं कि आप यह महामुकाबला कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत 31 मार्च से हुई थी और लीग का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था. दोनों के बीच इससे पहले क्वालिफायर-1 में भिड़ंत हुई थी. इस दौरान दोनों टीमों ने एक-एक मैच में जीत-हार का सामना किया है. अब फाइनल मैच भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा है. यह देखना अब दिलचस्प होगा कि फाइनल में कौन सी टीम बाजी मारती है.
Also Read: GT vs CSK IPL 2023 Final: 3GB डेली डेटा प्लान्स के साथ बिंदास लें आईपीएल फाइनल का मजा
आईपीएल 2023 का फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?
आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज 28 मई, रविवार को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच के लिए टॉस शाम 7:00 बजे होगा.
आईपीएल 2023 का फाइनल टीवी पर कैसे देखें लाइव?
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच का सजीव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से किया जाएगा.
Also Read: GT vs CSK IPL 2023 Final: आईपीएल फाइनल का मजा दोगुना कर देगा जियो का यह फ्री डेटा वाला प्लान
आईपीएल 2023 का फाइनल फ्री में कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
चेन्नई और गुजरात के बीच खेले जाने आईपीएल 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट के जरिये फ्री में की जाएगी.
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें अब तक चार बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. इनमें से गुजरात ने 3 बार और चेन्नई ने 1 बार जीत दर्ज की है. गुजरात ने जहां लीग मुकाबले जीते हैं, वहीं चेन्नई ने प्लेऑफ का मुकाबला जीता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










