ePaper

INDIA Vs BHARAT: सोशल मीडिया पर छाए मजेदार कमेंट्स और मीम्स, आप भी देखें

Updated at : 05 Sep 2023 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
INDIA Vs BHARAT: सोशल मीडिया पर छाए मजेदार कमेंट्स और मीम्स, आप भी देखें

INDIA Vs BHARAT: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से प्रेषित G20 रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र में उन्हें प्रेसिडेंट ऑफ भारत संदर्भित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर चलता रहा और लोग इस बात पर चुटीली टिप्पणियां करते रहे कि क्या देश का नाम केवल भारत कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

INDIA Vs BHARAT: G20 से संबंधित रात्रिभोज के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत (भारत के राष्ट्रपति)’ के तौर पर संबोधित किए जाने को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार देश के दोनों नामों इंडिया और भारत में से इंडिया को बदलना चाहती है. सूत्रों ने G20 से संबंधित कुछ दस्तावेजों में देश के नाम के रूप में भारत का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह सोच-समझकर लिया गया निर्णय है. G20 प्रतिनिधियों के लिए तैयार की गई एक पुस्तिका में कहा गया है, भारत देश का आधिकारिक नाम है. इसका उल्लेख संविधान और 1946-48 की चर्चाओं में भी किया गया है. भारत द मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ शीर्षक वाली पुस्तिका में यह भी कहा गया है, भारत, जो इंडिया है, उसमें शासन में लोगों की सहमति लेना प्राचीन समय से जीवन का हिस्सा रहा है. इंडिया वर्सस भारत एक जो यह विवाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ने लगा. अब आम जनता भी इसे लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर तरह-तारक की टिप्पणियां करनी शुरू कर दी.

सोशल मीडिया पर चलता रहा चर्चा का दौर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से प्रेषित G20 रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र में उन्हें प्रेसिडेंट ऑफ भारत संदर्भित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर चलता रहा और लोग इस बात पर चुटीली टिप्पणियां करते रहे कि क्या देश का नाम केवल भारत कर दिया जाएगा. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो), रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जैसे संस्थानों के नाम भी बदल दिये जाएंगे.

इसरो का नाम बदलकर बिसरो करना कठिन

अभिनेता मनोज कुमार की फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ का गीत ‘भारत कर रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं. ‘X’ पर हैशटैग ‘भारत’ (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में) के साथ ट्रेंड करता रहा. ‘एक्स’ पर एक यूजर ने लिखा, सबसे कठिन काम इसरो का नाम बदलकर बिसरो करने के बारे में सोचना है. एक अन्य यूजर्स ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, बीसीसीआई का पूरा नाम अब ‘भारत कंट्रोलिंग क्रिकेट इंटरनेशनली’ कर दिया जाएगा. पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक्स पर लिखा, मैं हमेशा से मानता रहा हूं कि ऐसा नाम होना चाहिए जिस पर हमें गर्व हो. हम भारतीय हैं, इंडिया नाम अंग्रेजों ने दिया और हमारा आधिकारिक नाम ‘भारत’ किये जाने का लंबे समय से इंतजार था.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola