Hyundai कारों पर 75 हजार रुपये तक की छूट; Verna, i20 और Exter पर बड़ा ऑफर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Feb 2026 2:04 PM
हुंडई ने फरवरी 2026 में वर्ना, i20, एक्सटर और ग्रैंड i10 निऑस पर 75,000 रुपये तक की छूट का ऐलान किया है. ऑफर 28 फरवरी तक मान्य हैं.
भारत में कार खरीदने वालों के लिए फरवरी का महीना खास हो गया है. हुंडई मोटर इंडिया ने चुनिंदा मॉडलों पर भारी छूट की घोषणा की है, जो 75,000 रुपये तक जाती है. ये ऑफर 28 फरवरी तक या स्टॉक खत्म होने तक मान्य रहेंगे. ऐसे में अगर आप नयी कार लेने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है.
हुंडई वर्ना पर सबसे बड़ा फायदा
वर्ना इस महीने सबसे आकर्षक ऑफर के साथ आ रही है. कंपनी ने इस मॉडल पर 73,000 रुपये तक की छूट दी है. खास बात यह है कि वर्ना का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही लॉन्च होने वाला है और उसकी झलकियां पहले ही इंटरनेट पर आ चुकी हैं. यानी मौजूदा वर्ना खरीदने वालों के लिए यह आखिरी मौका हो सकता है कि वे पुराने मॉडल को कम कीमत पर हासिल करें.
i20 पर सुरक्षा और बचत दोनों
i20 हैचबैक पर 48,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. हाल ही में इस कार को छह एयरबैग्स के साथ स्टैंडर्ड किया गया है और शुरुआती कीमत भी पहले से ज्यादा किफायती रखी गई है. ऐसे में छूट के साथ यह कार और भी आकर्षक बन गई है. यह मॉडल सीधे तौर पर टाटा अल्ट्रोज, मारुति सुज़ुकी बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा से मुकाबला करता है.
एंट्री-लेवल कारों पर भी ऑफर
हुंडई की माइक्रो SUV Exter पर 33,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. वहीं, Grand i10 Nios पर 48,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. दोनों ही कारें एंट्री-लेवल सेगमेंट में आती हैं और बजट-फ्रेंडली खरीदारों के लिए यह ऑफर काफी आकर्षक साबित हो सकता है.
कुल मिलाकर 75,000 रुपये तक की बचत
कंपनी ने बताया है कि कुल लाभ 75,000 रुपये तक जा सकता है, जिसमें जीएसटी रिडक्शन भी शामिल है. हालांकि, ऑफर शहर, वेरिएंट और स्टॉक पर निर्भर करेगा. इसलिए खरीदारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप से पूरी जानकारी लें.
यह भी पढ़ें: 10 लाख से कम बजट में आते हैं ये 5 कॉम्पैक्ट SUVs, Tata-Mahindra भी लिस्ट में शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










