आपकी बाइक या कार का PUC एक्सपायर तो नहीं हो गया? आज ही जान लें स्टेटस चेक करने के ये दो आसान तरीके
Published by : Ankit Anand Updated At : 12 Jan 2026 10:16 PM
PUC Validity Check Online
PUC यानी Pollution Under Control सर्टिफिकेट आपकी गाड़ी के प्रदूषण स्तर को दिखाता है. अधिकतर निजी गाड़ियों के लिए PUC सर्टिफिकेट आम तौर पर एक साल तक मान्य रहता है, हालांकि गाड़ी की उम्र और फ्यूल टाइप के हिसाब से इसकी वैधता बदल भी सकती है. आइए आपको बताते हैं आप कैसे अपनी गाड़ी का PUC स्टेटस चेक कर सकते हैं.
PUC Validity: अगर आपके पास भी गाड़ी है तो आपको पता होगा आज के समय में गाड़ी का PUC वैलिड रखना कितना जरूरी है, खासकर दिल्ली-NCR में, जहां प्रदूषण बढ़ते ही सख्ती भी बढ़ जाती है. आपको बता दें कि PUC यानी Pollution Under Control एक जरूरी सर्टिफिकेट है, जो गाड़ी का एमिशन टेस्ट होने के बाद किसी अधिकृत सेंटर से मिलता है. यह बताता है कि आपकी गाड़ी से निकलने वाला धुआं तय सीमा के अंदर है या नहीं.
अधिकतर निजी गाड़ियों के लिए PUC सर्टिफिकेट आम तौर पर एक साल तक मान्य रहता है, हालांकि गाड़ी की उम्र और फ्यूल टाइप के हिसाब से इसकी वैधता बदल भी सकती है. इस सर्टिफिकेट में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, प्रदूषण की रीडिंग, जारी करने की तारीख और एक्सपायरी डेट जैसी जानकारी होती है.
PUC का वैध होना क्यों जरूरी है?
भारत में सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए वैध PUC होना कानूनी तौर पर जरूरी है. अगर आपकी गाड़ी का सर्टिफिकेट खत्म हो चुका है या नहीं है, तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान लग सकता है और कुछ मामलों में इंश्योरेंस क्लेम भी रिजेक्ट हो सकता है. कानूनी बातों के अलावा, अपडेटेड PUC यह भी बताता है कि आपकी गाड़ी जरूरत से ज्यादा प्रदूषण नहीं फैला रही है, जो पर्यावरण और लोगों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है.
PUC वैलिडिटी स्टेटस कैसे चेक करें?
पहला तरीका- PUCC पोर्टल से
यह ऑनलाइन अपने PUC सर्टिफिकेट की जानकारी देखने का सबसे आसान और आधिकारिक तरीका है. परिवहन के PUCC पोर्टल पर एक अलग से PUC Certificate पेज होता है, जहां आप अपनी गाड़ी की डिटेल डालकर सर्टिफिकेट देख सकते हैं.
- सबसे पहले Parivahan का PUC Certificate पेज खोलें
- अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
- चेसिस नंबर के आखिरी 5 कैरेक्टर भरें और कैप्चा डालें
- अब PUC Details पर क्लिक करें, जहां से आपको वैलिडिटी और सर्टिफिकेट से जुड़ी सारी जानकारी दिख जाएगी
दूसरा तरीका- mParivahan ऐप
- अपने Android या iOS फोन में mParivahan ऐप खोलें और अपने अकाउंट से लॉग इन करें
- अगर आपकी गाड़ी पहले से ऐड नहीं है, तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर उसे जोड़ लें
- होम स्क्रीन पर Vehicle वाले ऑप्शन पर टैप करें और ड्रॉपडाउन से PUCC चुनें
- अब गाड़ी का नंबर सर्च करें, उसकी प्रोफाइल खोलें और PUC/PUCC सेक्शन में जाकर वैलिडिटी की जानकारी देख लें
यह भी पढ़ें: 50 रुपये का सर्टिफिकेट बचाएगा जेल जाने से, गाड़ीवाले आज ही बनवा लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










