Honda Shine 125 की लिमिटेड एडिशन लेकर आयी कंपनी, कलर्स और ग्राफिक्स ने बदला पूरा लुक

Honda Shine 125 Limited Edition
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने Shine 125 का Limited Edition पेश कर दिया है. ये बाइक मौजूदा Shine 125 Disc वेरिएंट पर ही बेस्ड है, लेकिन इसमें एक नई स्पेशल कलर स्कीम दी गई है. इस नए कलर को Pearl Siren Blue नाम दिया गया है. ये बाइक को पहले से ज्यादा फ्रेश और प्रीमियम लुक देता है.
Honda Motorcycle & Scooter India ने भारत में Shine 125 का नया Limited Edition निकाल दिया है. Dio 125 X Edition की तरह इस बार भी कंपनी ने कोई बड़ा शोर नहीं मचाया, बस चुपचाप अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी डिटेल डाल दी. ये बाइक मौजूदा Shine 125 Disc वेरिएंट पर ही तैयार की गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी एंट्री ऑफिशियल तौर पर हो कर दी जाएगी. इस Limited Edition में ज्यादा खेल लुक और डिजाइन का है. इंजन और बाकी मैकेनिकल चीजें पहले वाली ही रखी गई हैं. आइए अब एक नजर डाल लेते हैं कलर और डिजाइन में कितना बदलाव हुआ है.
Honda Shine 125 Limited Edition की कलर और डिजाइन
Honda Shine 125 का Limited Edition इस बार नए और फ्रेश लुक के साथ आया है. इसमें Pearl Siren Blue नाम का नया कलर दिया गया है. ये बाइक को डार्क ब्लू फिनिश देता है. फ्यूल टैंक पर ‘Shine’ की खास ग्राफिक्स देखने को मिल जाती है. रेगुलर मॉडल में ये चीज नहीं देखने मिलती है. इसके अलावा, इसमें ब्राउन कलर के अलॉय व्हील्स ऐड किए गए हैं, जो लुक को और यूनिक बना देते हैं. ये सारे डिजाइन एलिमेंट्स आपको Shine 125 के दूसरे वेरिएंट्स, यहां तक कि स्टैंडर्ड Disc मॉडल में भी देखने को नहीं मिलते.

Honda Shine 125 Limited Edition की इंजन
Shine 125 के Limited Edition में इंजन को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही आपको 123.94cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. ये इंजन 7,500 rpm पर 10.6 hp की पावर और 6,000 rpm पर 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में डायमंड-टाइप फ्रेम दिया गया है. आगे की तरफ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन मिल जाते हैं और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर लगाए गए हैं.
Honda Shine 125 Limited Edition की साइज और स्पेसिफिकेशन
साइज और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसकी लंबाई 2,046mm, चौड़ाई 741mm और ऊंचाई 1,116mm है. बाइक का व्हीलबेस 1,285mm रखा गया है. 162mm का आपको ग्राउंड क्लीयरेंस मिल जाता है, जिससे खराब रास्तों पर भी कोई दिक्कत नहीं होती. इसका कर्ब वजन 113 किलो है. सीट की ऊंचाई 791mm है और सीट की लंबाई 651mm दी गई है. वहीं फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 10.5 लीटर है, जो डेली यूज के हिसाब से ठीक-ठाक मानी जा सकती है.
बजट 2026 पर प्रभात खबर की खास पेशकश

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: फंकी डिजाइन और X-फैक्टर, होंडा ने अनवील किया Honda Dio 125 X Edition
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




