फंकी डिजाइन और X-फैक्टर, होंडा ने अनवील किया Honda Dio 125 X Edition

Updated at : 30 Jan 2026 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
Honda Dio 125 X Edition

होंडा डियो 125 एक्स एडिशन

अगर आप ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो रोजमर्रा की राइड में भीड़ से अलग दिखे और स्टाइल में कोई समझौता न करे, तो Honda आपके लिए नया ट्विस्ट लेकर आई है. बिना इंजन से छेड़छाड़ किए, सिर्फ लुक और पर्सनैलिटी को नया रूप देते हुए होंडा ने Honda Dio 125 X Edition उन राइडर्स के लिए पेश कर दिया है, जो परफॉर्मेंस से

विज्ञापन

Honda Dio 125 X Edition: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने इंडियन मार्केट के लिए Dio 125 स्कूटर का नया स्पेशल X Edition पेश कर दिया है. इस नये मॉडल को कंपनी ने किसी भी मैकेनिकल या हार्डवेयर बदलाव के बिना लॉन्च किया है और यह पूरी तरह से नए स्टाइलिंग अपडेट्स पर फोकस करता है. यह वेरिएंट मौजूदा Dio 125 लाइनअप का हिस्सा है, जो परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि स्टाइल और लुक पर ज्यादा फोकस करता है. कंपनी ने मॉडल के सभी फीचर्स और डिटेल्स शेयर कर दिए हैं, लेकिन इसकी कीमतों का ऐलान अभी नहीं किया है.

सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव

Honda Dio 125 X Edition को खास बनाने के लिए इसमें ग्रे और डार्क ब्लू डुअल-टोन बॉडी पैनल दिए गए हैं. इसके साथ नए ग्राफिक्स और X Edition डेकल्स जोड़े गए हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग पहचान देते हैं. लुक को और स्पोर्टी बनाने के लिए इसमें फंकी ब्राइट ऑरेंज कलर के अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं. डिजाइन के अलावा इस स्कूटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और पावरट्रेन के मामले में यह पूरी तरह से H-Smart वेरिएंट जैसा ही है.

वही दमदार इंजन

Dio 125 X Edition में वही भरोसेमंद 123.92cc सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक SI इंजन दिया गया है. यह इंजन 6,500 rpm पर 8.1hp की पावर और 5,000 rpm पर 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन ट्यूनिंग, ट्रांसमिशन और माइलेज में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.

फीचर्स वही, भरोसा वही

फीचर्स कि बात करें, तो Dio 125 X Edition में वही फीचर्स बरकरार रखी गई हैं, जो इसके टॉप वेरिएंट में मिलती हैं. इसमें TFT डिजिटल डिस्प्ले, साइड-स्टैंड कट-ऑफ सेफ्टी फीचर और आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम शामिल है. ये सभी फीचर्स पहले से मौजूद हैं और X Edition में बिना किसी बदलाव के दिए गए हैं.

ब्रेक, सस्पेंशन और टायर्स

ब्रेकिंग सेटअप भी पहले जैसा ही है. स्कूटर में आगे 190mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक और पीछे 130mm का रियर ड्रम ब्रेक मिलता है. टायर्स कि बात करें तो आगे 90/90-12 ट्यूबलेस टायर और पीछे 90/100-10 ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे थ्री-स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रॉलिक यूनिट दी गई है.

साइज और वजन में कोई बदलाव नहीं

डायमेंशन्स कि बात करें, तो इस स्कूटर की लंबाई 1,830 mm, चौड़ाई 707 mm और ऊंचाई 1,172 mm है. इसका व्हीलबेस 1,260 mm रखा गया है, जिससे राइडिंग के दौरान अच्छी स्टेबिलिटी मिलती है. स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 171 mm है, जबकि सीट की लंबाई 708 mm मापी गई है. Dio 125 X Edition का कर्ब वेट 105 किलोग्राम है. वहीं, इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक पहले जैसा ही दिया गया है.

यह भी पढ़ें: एडवेंचर के शौकीनों के लिए आ गई KTM 390 Adventure R, मिलेंगे दमदार ऑफ-रोड फीचर्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola