एडवेंचर के शौकीनों के लिए आ गई KTM 390 Adventure R, मिलेंगे दमदार ऑफ-रोड फीचर्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 29 Jan 2026 10:34 AM

विज्ञापन

केटीएम 390 एडवेंचर आर

KTM 390 Adventure R भारत में 3.77 लाख रुपये में लॉन्च हो गई है. इस नई बाइक में 398.7cc इंजन, दमदार ऑफ-रोड सस्पेंशन, 21-18 इंच व्हील्स और एडवांस फीचर्स मिलते हैं. यह बाइक स्टैंडर्ड मॉडल से सस्ती है और ऑफ-रोड राइडिंग के लिए बेहतर ऑप्शन है.

विज्ञापन

KTM ने इंडियन मार्केट में अपनी मोस्ट अवेटेड एडवेंचर बाइक 390 Adventure R को लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 3.77 लाख रुपये रखी गई है. KTM की लाइन-अप में यह मॉडल 390 Adventure X और स्टैंडर्ड 390 Adventure के बीच रखा गया है. यह बाइक खास तौर पर ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. ऐसे में अगर आप भी एडवेंचर बाइक्स के दीवाने हैं और नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर KTM की ये बाइक आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. जानिए यहां इसके फीचर्स, डिजाइन और कीमत के बारे में.

डिजाइन और लुक

डिजाइन और लुक कि बात करें, तो KTM 390 Adventure R में नए ग्राफिक्स दिए गए हैं और इसका स्टांस पहले से ज्यादा ऊंचा है. हालांकि, इसका ओवरऑल बॉडी डिजाइन काफी हद तक स्टैंडर्ड 390 Adventure जैसा ही है. ऊंची सस्पेंशन और बड़े व्हील्स इसे एक दमदार ऑफ-रोड बाइक का लुक देते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में 398.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 46hp की पावर और 39Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो स्मूथ राइडिंग का एक्सपीरियंस देगा. सेफ्टी के लिहाज से KTM ने इसमें अपना पूरा इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज दिया है, जिसमें कॉर्नरिंग ABS, कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल और खास ऑफ-रोड मोड्स शामिल हैं.

सस्पेंशन और हार्डवेयर

390 Adventure R में सबसे बड़ा बदलाव इसके सस्पेंशन और हार्डवेयर में देखने को मिलता है. इसमें हाई-स्पेक WP Apex सस्पेंशन दिया गया है, जो आगे और पीछे दोनों तरफ 230mm ट्रैवल ऑफर करता है. बाइक में 21-इंच के फ्रंट और 18-इंच के रियर क्रॉस-स्पोक व्हील्स दिए गए हैं. इनमें ट्यूब टायर लगाए गए हैं. ट्यूब टायर की वजह से इस वेरिएंट की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से कम रखी गई है. लंबी सस्पेंशन की वजह से इसकी सीट की ऊंचाई 870 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 272 mm हो गई है, जो इसे खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग के लिए बेहद सक्षम बनाता है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह बाइक पीछे नहीं है. KTM 390 Adventure R में 5-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है. यह KTMconnect के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है. इसमें कॉल, म्यूजिक और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा, डिवाइस चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है.

कीमत और बुकिंग

इस बाइक की कीमत स्टैंडर्ड 390 Adventure से करीब 19,000 रुपये कम है. स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 3.97 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. KTM 390 Adventure R की बुकिंग देशभर के KTM डीलरशिप पर 2,000 रुपये की टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: Honda CB350C vs Royal Enfield Bullet 350: कौन सी बाइक है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक का फुल कंपैरिजन

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola