Honda की कार बाजार पर छा जाने की तैयारी, 2028 तक हर साल उतारेगी एक नयी कार
Published by : Agency Updated At : 23 Mar 2023 9:00 PM
वर्तमान में होंडा कार्स इंडिया के पास देश में दो मॉडल- कॉम्पैक्ट सेडान और सेडान है. इसकी देश में 2.5 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है.
Honda Car News: जापान की कार कंपनी होंडा की भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए अगले तीन से पांच साल यानी 2028 तक हर वर्ष एक नया उत्पाद पेश करने की योजना है. कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. वर्तमान में होंडा कार्स इंडिया के पास देश में दो मॉडल- कॉम्पैक्ट सेडान और सेडान है. इसकी देश में 2.5 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है.
होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) कुणाल बहल ने कहा, हम अगले तीन से पांच साल हर वर्ष एक नया उत्पाद उतारेंगे. इनमें या तो नया मॉडल या फिर संस्करण भी हो सकता है. बहल ने यह भी कहा कि देश में तेजी से बढ़ते क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए अगले वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही यानी अप्रैल-सितंबर में एक एसयूवी को फिर से पेश करने की भी योजना है. उन्होंने कहा कि भारत में चालू वित्त वर्ष में होंडा की बिक्री आठ प्रतिशत की वृद्धि के साथ 92,000 इकाई रहने का अनुमान है.
Also Read: Sony Honda Mobility की इलेक्ट्रिक कार Afeela के फीचर्स देख फैन हो जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










