Price Hike: त्योहारों से पहले महंगी हो गयी गाड़ियां, रटी-रटायी वजह बता रहीं कंपनियां
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Oct 2022 8:16 PM
चार पहिया वाहनों में बीएमडब्ल्यू की कारों में लगभग एक लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये की वृद्धि होने वाली है. जबकि, महिंद्रा थ्री व्हीलर ऑटो के दाम में लगभग 7,000 से 10,000 रुपये की वृद्धि होगी. इस बढ़ोतरी के पीछे कंपनियां प्रोडक्शन कॉस्ट में वृद्धि की रटी-रटायी वजह बता रहीं हैं.
Vehicle Price Hike: त्योहारी चीजन से पहले दोपहिया, तीन पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों के दाम बढ़नेवाले हैं. नयी दरें अक्तूबर से पहले हफ्ते से ही लागू होनेवाली हैं. हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने 23 सितंबर 2022 से ही बाइक और स्कूटी के दाम बढ़ा दिये हैं. कीमताें में 118 से 1100 रुपये तक की वृद्धि हुई है. जबकि, होंडा और बजाज ने एक अक्तूबर से दाम बढ़ा दिये हैं. होंडा की बाइक और स्कूटर में लगभग 1500 से 2000 रुपये की वृद्धि हो रही है. जबकि, बजाज में लगभग 2000-2500 रुपये दाम बढ़ने वाले हैं. इस बढ़ोतरी के पीछे प्रोडक्शन कॉस्ट में वृद्धि को वजह बताया जा रहा है.
Also Read: 10 हजार देकर घर ले जाएं नयी Honda Activa, हर महीने इतनी बनेगी EMI
बीएमडब्ल्यू में एक से तीन लाख रुपये की वृद्धि
इसी तरह, चार पहिया वाहनों में बीएमडब्ल्यू की कारों में लगभग एक लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये की वृद्धि होने वाली है. जबकि, महिंद्रा थ्री व्हीलर ऑटो के दाम में लगभग 7,000 से 10,000 रुपये की वृद्धि होगी. इसी तरह, बजाज थ्री व्हीलर ऑटो में लगभग 4,000-7,000 रुपये की वृद्धि होने वाली है.
Also Read: Hero Splendor Price: सबसे सस्ती हीरो स्प्लेंडर कितने में मिलेगी? जानें कीमत और माइलेज
30 सितंबर तक बिल बनने पर पुरानी कीमत पर मिले वाहन
वाहन खरीदनेवाले ग्राहक, जिन्होंने 30 सितंबर तक वाहन का बिल करा लिया, उन्हें पुरानी कीमत पर वाहन मिले. वहीं, एक अक्तूबर या इसके बाद बिलिंग होने पर बढ़ी हुई कीमत पर वाहन मिले.
Also Read: BMW का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 130km की रेंज, जानें पूरी खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










