Electric PV Sale में बंपर उछाल, टाटा मोटर्स नंबर-1, जानें औरों का हाल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Nov 2025 6:46 PM

विज्ञापन

फाडा रिपोर्ट: अक्टूबर में इलेक्ट्रिक वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री

फाडा के अनुसार अक्टूबर में इलेक्ट्रिक पीवी की बिक्री 57% बढ़कर 18,055 यूनिट हुई. टाटा मोटर्स टॉप पर, दोपहिया और तिपहिया सेगमेंट में भी तेज ग्रोथ

विज्ञापन

Electric PV Sale: अक्टूबर माह इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के लिए बेहद दमदार साबित हुआ. फाडा (FADA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों (ElectricPV) की खुदरा बिक्री में 57% की तेज उछाल देखने को मिली. इस दौरान टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने एक बार फिर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत रखी.

इलेक्ट्रिक पीवी में रिकॉर्ड ग्रोथ, टाटा की बढ़त कायम

पिछले साल अक्टूबर में जहां EVPV की 11,464 यूनिटें बिकी थीं, वहीं इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 18,055 यूनिट तक पहुंच गया. टाटा मोटर्स ने 7,239 यूनिट की रिटेल सेल के साथ टॉप पोजिशन बरकरार रखी. एमजी मोटर 4,549 यूनिट के साथ दूसरे और महिंद्रा 3,911 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही.

ई-स्कूटर मार्केट में धीमी रफ्तार के बावजूद ग्रोथ

दोपहिया ईवी सेगमेंट में अक्टूबर में कुल 1,43,887 यूनिट की रिटेल सेल दर्ज हुई, जो सालाना आधार पर 3% ज्यादा है. इस सेगमेंट में बाजाज ऑटो ने 31,426 यूनिट के साथ लीड किया. टीवीएस 29,515 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि एथर ने 28,101 और ओला इलेक्ट्रिक ने 16,036 यूनिट की बिक्री की.

हीरो और ग्रीव्स की भी बढ़त

हीरो मोटोकॉर्प ने 15,952 यूनिट बेचीं, जबकि ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बिक्री 7,629 यूनिट रही. कुल मिलाकर दोपहिया ईवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती दिखाई दे रही है.

तिपहिया ईवी में भी सुधार, कमर्शियल ईवी की मांग दोगुनी

इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री अक्टूबर में 5% बढ़कर 70,604 यूनिट पहुंच गई. सबसे बड़ी उछाल इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों में रही, जहां बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी होकर 1,767 यूनिट हो गई.

भारत का ईवी बाजार तेजी से परिपक्व हो रहा

छोटे-बड़े सभी सेगमेंट में रिटेल सेल बढ़ने से साफ है कि भारत का ईवी मार्केट अब स्थिरता की तरफ बढ़ रहा है. टाटा, एमजी, महिंद्रा और एथर जैसी कंपनियों की लगातार बढ़ती बिक्री इस बदलाव का स्पष्ट संकेत देती है.

5 लाख से कम में नयी कार! Alto, Kwid, S-Presso या Tiago- जानिए कौन है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी

2025 की बेस्ट माइलेज कारें: ₹10 लाख से कम में 26km/l तक का माइलेज

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola