भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेज, हर 10 में से 1 EV खरीदार

Updated at : 12 Apr 2026 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
Electric Scooters India

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर / सिंबॉलिक पिक

भारत में मार्च 2026 में 19.5 लाख टू-व्हीलर्स बिके, जिनमें से 1.9 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स थे. EV की हिस्सेदारी 9.79% रही और TVS, Bajaj, Ather, Hero Vida, Ola टॉप ब्रांड रहे.

विज्ञापन

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का दबदबा लगातार बढ़ रहा है. अब हालात ऐसे हैं कि हर 10 में से एक खरीदार इलेक्ट्रिक स्कूटर चुन रहा है. मार्च 2026 के आंकड़े ऐसा बता रहे हैं.

बिक्री के आंकड़े क्या कहते हैं!

मार्च 2026 में कुल 19,51,006 टू-व्हीलर्स बिके, जिनमें से लगभग 1.9 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स थे. यानी EV की हिस्सेदारी करीब 9.79% रही. फरवरी में यह आंकड़ा सिर्फ 6.57% था.

शहर और गांव दोनों में मांग

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग सिर्फ शहरी इलाकों तक सीमित नहीं है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग EV अपना रहे हैं. छोटे रूट्स और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से भरोसा बढ़ा है.

टॉप सेलिंग ब्रांड्स

मार्च में TVS, Bajaj Auto, Ather Energy, Hero Vida और Ola Electric सबसे ज्यादा बिकने वाले EV ब्रांड रहे. खासकर Ather Rizta और TVS iQube जैसे मॉडल्स ने फैमिली और यंग राइडर्स दोनों को आकर्षित किया.

क्यों बढ़ रहा है EV का दबदबा?

  • पेट्रोल की बढ़ती कीमतें
  • बेहतर चार्जिंग नेटवर्क
  • सरकार की EV नीतियां और सब्सिडी
  • फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स और लंबी रेंज

साफ है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अब सिर्फ विकल्प नहीं, बल्कि मुख्यधारा बनते जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: BaaS मॉडल के साथ भारत में मिलने वाले टॉप 5 वैल्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

यह भी पढ़ें: ₹60,000 का नया स्कूटर और 120 km की रेंज, 1.5 यूनिट बिजली में बैटरी फुल चार्ज

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola