ChatGPT का चाइनीज अवतार देखा आपने? जानिए इसमें क्या है खास

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Sep 2023 3:03 PM

विज्ञापन

Baidu Ernie Bot AI Chatbot Tool - अमेरिकी कंपनी ओपेन-एआई की ओर से चर्चित चैटजीपीटी की शुरुआत किये जाने के बाद चीन की प्रौद्योगिकी कंपनियां भी अपने-अपने एआई मॉडल को उद्घाटित करने की दौड़ में कूद पड़ी हैं जिसमें अल्गोरिद्म की मदद से नयी सामग्री तैयार की जा सकती है.

विज्ञापन

Baidu Ernie Bot Chinese AI ChatBot Launch : ओपनएआई के चैट टूल चैटजीपीटी की सफलता के बाद दुनियाभर की टेक कंपनियां चैटजीपीटी जैसे एआई टूल तैयार करने में जुटी हैं. गूगल से लेकर माइक्रोसॉफ्ट तक एआई टूल पर काम कर रहे हैं. इसी क्रम में अब खबर है चीनी सर्च इंजन और कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी बायडू ने चैटजीपीटी के समकक्ष अपने भाषा मॉडल को जनता को पूर्ण रूप से उपलब्ध करा दिया है. कंपनी के इस ऐलान से उसके शेयर की कीमत तीन फीसदी से अधिक बढ़ गईं.

संयुक्त राज्य अमेरिका से प्रतिद्वंद्विता के लिए बीजिंग कृत्रिम बुद्धिमत्ता को एक प्रमुख उद्योग के रूप में देखता है और 2030 तक इस क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व करने का लक्ष्य रखता है. अमेरिकी कंपनी ओपेन-एआई की ओर से चर्चित चैटजीपीटी की शुरुआत किये जाने के बाद चीन की प्रौद्योगिकी कंपनियां भी अपने-अपने एआई मॉडल को उद्घाटित करने की दौड़ में कूद पड़ी हैं जिसमें अल्गोरिद्म की मदद से नयी सामग्री तैयार की जा सकती है.

Also Read: ChatGPT बनानेवाले सैम ऑल्टमैन को Mukesh Ambani का जवाब, जल्द लेकर आ रहे Jio AI

बायडू ने कहा कि एर्नी बॉट आधिकारिक वेबसाइट और एक ऐप के माध्यम से आम जनता के लिए पूरी तरह से उपलब्ध है जो अभी तक केवल चीन के ऐप स्टोर में उपलब्ध था. एर्नी बॉट उपयोगकर्ताओं द्वारा दिये गए प्रश्नों और संकेतों के जवाब में पाठ और छवियां मुहैया कराता है. मुफ्त में उपलब्ध एर्नी बॉट ऐप अपनी लॉन्चिंग के महज कुछ घंटों में चीन में ऐपल के आईओएस स्टोर के चार्ट में शीर्ष पर पहुंच गया.

बायडू के सीईओ रॉबिन ली के मुताबिक, मॉडल को सार्वजनिक करके बायडू वास्तविक जगत में बड़े पैमाने पर लोगों की प्रतिक्रिया जानने में समक्ष होगा. यूरोप की तरह, चीन ने हाल के महीनों में जेनरेटिव एआई उद्योग को विनियमित करने के प्रयास किये हैं. अमेरिका में फिलहाल कोई विनियमन नहीं है.

Also Read: AI बदल रहा वर्क प्लेस का रंग और ढंग, कर्मचारियों के स्वास्थ्य और बेहतरी के लिहाज से क्या हैं इसके मायने?

चीन ने 15 अगस्त को एआई नियम जारी किये थे, जिसमें कंपनियों को अपने उत्पाद को सार्वजनिक रूप से शुरू करने से पहले सुरक्षा समीक्षा और अनुमोदन प्राप्त करने की आवश्यकता होगी. खबर है कि चीन की बड़ी टेक कंपनियां चैटजीपीटी जैसे एआई चैट टूल को तैयार करने के लिए काम कर रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, बायडू, सेंसटाइम ग्रुप और बाइटडांस जैसी कुल पांच कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट तैयार कर रही हैं. इनके बनाये एआई चैटबॉट टूल को सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद सभी के लिए रिलीज कर दिया जाएगा. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola