क्या होता है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल? 10 लाख से कम में इन कारों में मिलता है ये फीचर

Published by : Ankit Anand Updated At : 02 Apr 2026 2:10 PM

विज्ञापन

Tata Altroz (Photo: Tata Motors)

Automatic Climate Control Cars: अगर आप कार में बार-बार AC सेट करने से परेशान हैं, तो ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल आपके काम का फीचर है. अब ये सिर्फ महंगी गाड़ियों तक सीमित नहीं, बल्कि 10 लाख से कम बजट में भी मिलने लगा है. आइए फिर देखते हैं कौन-कौन सी वो कारें हैं जिनमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर मिलता है.

विज्ञापन

Automatic Climate Control Cars: जैसे-जैसे भारत में गर्मियां पहले से ज्यादा बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे कार खरीदने वाले लोग अब सिर्फ माइलेज और लुक्स तक सिमटे हुए नहीं है. अब फोकस उन फीचर्स पर है जो रोजाना ड्राइव को सच में कंफर्टेबल बनाते हैं. ऐसा ही एक फीचर है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल. नीचे हमने इस फीचर के बारे में डिटेल में बताया है. अच्छी बात ये है कि अब ये फीचर सिर्फ महंगी गाड़ियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि 10 लाख रुपये से कम बजट वाली कई कारों में भी मिलने लगी है. तो फिर आइए देखते हैं कौन-कौन सी वो कारें हैं जिनमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर मिलता है.

क्या होता है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल?

ये एक स्मार्ट AC सिस्टम होता है जो आपके सेट किए गए टेम्परेचर के हिसाब से खुद ही काम करता है. आपको बार-बार AC का नॉब और सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. जैसे ही कार के अंदर का टेम्परेचर बदलता है, ये सिस्टम अपने आप कूलिंग, हीटिंग और फैन स्पीड को एडजस्ट करके माहौल को बिल्कुल कंफर्टेबल बनाए रखता है. इतना ही नहीं, कुछ एडवांस सिस्टम तो धूप कितनी तेज है और किस दिशा से आ रही है, ये भी समझ लेते हैं और उसी हिसाब से अंदर का टेम्परेचर बैलेंस करते हैं. 

आइए अब उन कारों की लिस्ट पर नजर डालते हैं जिनमें ये फीचर मिलता है.

Tata Tiago 

इसके ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल वाले वेरिएंट की कीमत करीब ₹6.40 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो XZ ट्रिम से मिलता है. पावर की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है.

Nissan Magnite

इसकी ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल वाली वेरिएंट की शुरुआती कीमत सिर्फ 6.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इंजन की बात करें तो इसमें आपको दो ऑप्शन मिलते हैं. एक 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और दूसरा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन.

Maruti Suzuki Baleno

इसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये से शुरू होती है. खास बात ये है कि इसके Zeta और Alpha जैसे वेरिएंट्स में आपको ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं, जिसकी कीमत लगभग 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो स्मूथ ड्राइविंग के साथ-साथ शानदार माइलेज भी देता है.

Tata Altroz

इसकी शुरुआती कीमत करीब 6.30 लाख रुपये से शुरू होती है. लेकिन असली मजा Creative S और उससे ऊपर वाले वेरिएंट्स में मिलता है. इन वेरिएंट्स में आपको करीब 8.27 लाख रुपये (ex-showroom) में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी बढ़िया सुविधा मिलती है. इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल दोनों ऑप्शन मिलते हैं.

Hyundai i20

अगर आप Hyundai i20 लेने का सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि इसका फुली ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल वाला वेरिएंट Sportz ट्रिम से शुरू होता है. इसकी कीमत करीब 7.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इंजन की बात करें तो इसमें वही 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 hp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. अच्छी बात ये है कि आपको इसमें मैनुअल और iVT (ऑटोमैटिक) दोनों ऑप्शन मिल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: 8 लाख के बजट में Automatic SUV चाहिए? देखें ये टॉप 5 ऑपशंस

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola