TVS Ronin से करना है अपग्रेड? ये 5 पावरफुल बाइकें बन सकती हैं बेस्ट चॉइस
टीवीएस रॉनिन 250 अपग्रेड 5 बाइक्स ऑप्शन
TVS Ronin 225 के मालिक, जो अपग्रेड की सोच रहे हैं, उनके लिए 5 बेहतरीन बाइकों की लिस्ट. जानें कौन सी बाइक आपको शहरी और हाइवे राइडिंग में ज्यादा बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देगी.
टीवीएस रॉनिन 225 अपने सेगमेंट की सबसे धांसू बाइकों में से एक है. इसका आरामदायक राइडिंग पोजीशन, ईजी कंट्रोल और रिफाइंड इंजन इसे डेली इस्तेमाल के लिए बेस्ट बनाता है. हालांकि, कुछ सालों तक यूज करने के बाद कई राइडर्स चाहते हैं कि इसे अपग्रेड करके नई बाइक लाई जाए. यदि आप भी उनमें शामिल हैं, जो अधिक शहरी और हाइवे राइडिंग परफॉर्मेंस या ज्यादा दमदार कैरेक्टर वाली बाइक के साथ रॉनिन 225 को अपग्रेड करना चाह रहे हैं, तो ये 5 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती हैं. आइए उन 5 बाइकों के बारे में जानते हैं.
Triumph Scrambler 400 X
कुछ राइडर्स ऐसे होते हैं, जिन्हें अपने लोकेशन पर खराब सड़कों और गड्ढों का सामना करना पड़ता है. ऐसी प्रस्थितियों के लिए Triumph Scrabler 400 X बेस्ट चॉइस हो सकती है. इसका इंजन स्पीड 400 जैसा ही है, लेकिन इसमें बेहतरीन सस्पेंशन ट्रैवल, आरामदायक राइडिंग पोजीशन और बेहतर वर्सटैलिटी मिलती है. यह डेली यूज के लिए बेस्ट बाइक है और टूटी-फूटी सड़कों पर भी अच्छा परफॉर्मेंस देती है.
Harley-Davidson X440 T
टीवीएस रॉनिन पहले से ही आरामदायक राइडिंग का एक्सपिरियंस देती है, लेकिन हार्ले-डेविडसन एक्स400 टी इस एक्सपिरियंस को एक अलग लेवल पर लेकर जाती है. इसके लॉंग स्ट्रोक इंजन में दमदार मिड रेंज मिलता है, जिससे ओवरटेक करना आसान हो जाता है. बड़े आकार और प्रीमियम फिनिश के चलते यह बाइक ज्यादा मजबूत और दमदार दिखती है.
Royal Enfield Guerrilla 450
इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड की बाइक भी है, जो टीवीएस रॉनिन 225 का एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. जो राइडर्स पूरी तरह से फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक चाहते हैं उनके लिए गुरिल्ला 450 एक बेस्ट चॉइस है. इसमे दमदार इंजन मिलता है, स्मूद एंड पैक्ड टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. रॉनिन की तुलना में यह ज्यादा पवरफुल नजर आती है. साथ ही, सीधी राइडिंग पोजीशन को बनाए रखती है. इसके अलावा कॉर्निंग में भी ज्यादा आराम देती है. हाइवे पर इसका राइड जबरदस्त है.
Triumph Speed 400
अगर आप रॉनिन का ईजी-रनिंग नेचर पसंद करते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस इससे ज्यादा बेहतर चाहते हैं, तो Triumph Speed 400 आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. इसका 349 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन रॉनिन की तुलना में लगभग दोगुनी परफॉर्मेंस देती है. इसके अलावा यह स्मूद और शानदार राइडिंग का अनुभव देती है. इसकी हैंडलिंग जबरदस्त है, सस्पेंशन बेहतर है और प्रीमियम राइड क्वालिटी हर राइड को शानदार बनाती है. यह शहर में आसानी से चलने और हाइवे पर बैलेंस स्थिति बरकरार रखने के लिए जानी जाती है.
Royal Enfield Interceptor 650
यदि आप परफॉर्मेंस और रिफाइनमेंट में वाकई बेहतर ऑप्शन चाहते हैं, तो रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 एक बेस्ट चॉइस बन सकती है. इसमें 648 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन मिलता है, जो हाइवे पर क्रूजिंग और लॉंग राइड को शानदार बनाती है. रॉनिन में सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसके सामने इंटरसेप्टर ट्विन के साथ आगे निकलती है. यह टाइमलेस रेट्रो डिजाइन के साथ आती है. हालांकि, वजन में थोड़ा भारी है, लेकिन अधिक वेट के साथ हाइवे पर बेहतर और स्थिर राइडिंग एक्सपिरियंस मिलती है.
ये भी पढ़ें: Suzuki Access 125 से अपग्रेड करना है? ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बन सकते हैं बेहतर ऑप्शन
ये भी पढ़ें: Royal Enfield Hunter 350 से अपग्रेड करना है? पावर और परफॉर्मेंस में ये 5 बाइक्स हैं सबसे दमदार ऑप्शंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए