2015 में लेनोवो ने बेचे 80 लाख हैंडसेट

नयी दिल्ली: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की चीन की प्रमुख कंपनी लेनोवो ने आज कहा कि भारत में लेनोवो और मोटारोला हैंडसेट की बिक्री 2015 में 63.2 प्रतिशत बढकर 80 लाख इकाई से अधिक रही. वर्ष 2014 में इसकी बिक्री 49 लाख इकाई थी. लेनोवो इंडिया के निदेशक :स्मार्टफोन: सुधीन माथुर ने यहां कहा, ‘‘हमें भारतीय बाजार […]
नयी दिल्ली: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की चीन की प्रमुख कंपनी लेनोवो ने आज कहा कि भारत में लेनोवो और मोटारोला हैंडसेट की बिक्री 2015 में 63.2 प्रतिशत बढकर 80 लाख इकाई से अधिक रही. वर्ष 2014 में इसकी बिक्री 49 लाख इकाई थी. लेनोवो इंडिया के निदेशक :स्मार्टफोन: सुधीन माथुर ने यहां कहा, ‘‘हमें भारतीय बाजार से उल्लेखनीय प्रतिक्रिया मिली है और हम यहां प्रमुख कंपनियों में शामिल हैं. लेनोवो और मोटोरोला हैंडसेट की बिक्री 2014 में 49 लाख इकाई थी जो 2015 में बढकर 80 लाख इकाई हो गयी.” उन्होंने कहा कि बिक्री का बडा हिस्सा मोटोरोला से आ रहा है लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट ब्योरा देने से मना कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




