Iphone Ipad Mail Bug: 50 करोड़ यूजर डाटा पर 8 साल से चल रहा सेंधमारी का खेल

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Apr 2020 9:00 PM

विज्ञापन

Apple iPhone iPad Bug Hack Data breach: दुनियाभर के आइफोन और आइपैड यूजर्स के डाटा को लंबे समय से हो रहे बड़े नुकसान के बारे में पता चला है. दरअसल, हाल ही में एक बग का पता चला है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह पिछले 8 सालों से यूजर्स के पर्सनल डाटा में सेंधमारी करने के लिए हैकर्स की मदद कर रहा था.

विज्ञापन

Apple iPhone iPad Bug Hack Data breach: दुनियाभर के आइफोन और आइपैड यूजर्स के डाटा को लंबे समय से हो रहे बड़े नुकसान के बारे में पता चला है. दरअसल, हाल ही में एक बग का पता चला है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह पिछले 8 सालों से यूजर्स के पर्सनल डाटा में सेंधमारी करने के लिए हैकर्स की मदद कर रहा था.

Also Read: ZOOM यूजर्स के अकाउंट हैक, 10 पैसे में बिक रहा 5 लाख यूजर्स का डेटा

साइबर सिक्योरिटी फर्म ZecOps के मुताबिक इस साइबर अटैक में 50 करोड़ यूजर्स के डाटा की चोरी हुई है. इस हैकिंग में ऐपल ईमेल ऐप का इस्तेमाल हुआ है. अगर आप भी ऐपल डिवाइस इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपको हिला सकती है. ऐपल की मेल ऐप एक बग से प्रभावित है, जिसका फायदा उठा कर हैकर्स 8 साल से आईफोन और आईपैड को आसानी ऐक्सेस कर रहे थे. इस अटैक की सबसे पहले जानकारी सिक्योरिटी फर्म ZecOps द्वारा दी गई है.

Also Read: Apple ने लॉन्च किया सबसे सस्ता MacBook और सबसे दमदार iPad

रिपोर्ट में बताया गया है कि iOS ऑपरेटिंग सिस्टम की ईमेल ऐप में बग है, जिसकी वजह से लाखों यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में है. साइबर सिक्योरिटी फर्म ZecOps के मुताबिक इस साइबर अटैक में करोड़ों ऐपल यूजर्स के डाटा पर खतरा है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस बग की वजह से छह बड़े लोगों का डाटा चोरी भी हुआ है.

Also Read: FB Data Leak: फेसबुक पर सरकार ने और कड़ी की निगरानी

ZecOps का कहना है कि उसने इस बग के बारे में ऐपल को मार्च में बताया था, लेकिन कंपनी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया. इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स किसी भी आईफोन या आईपैड यूजर को ब्लैंक मैसेज भेज सकते हैं. इसके बाद जैसे ही यूजर मैसेज को ओपन करेगा, तो मेल ऐप क्रैश हो जाएगी और रीबूट का ऑप्शन नजर आने लगेगा. आपके एक क्लिक करने पर इसी रीबूट के जरिये हैकर्स आपकी निजी जानकारियों को चोरी कर लेंगे.

Also Read: Apple iPhone SE 2020: सबसे सस्ता आईफोन कितने का है?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आपका डाटा चोरी करने के लिए हैकर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती क्योंकि इस बग के कारण आईफोन को हैक करने के लिए किसी ऐप या सॉफ्टवेयर को फोन में इंस्टॉल कराने की जरूरत नहीं पड़ती है.

Also Read: CORONA Effect: चीन से भारत शिफ्ट होगा iPhone का मास प्रोडक्शन, सस्ता होगा हैंडसेट

ऐपल ने अपने iOS की इस खामी को स्वीकार किया है. इस बारे में ऐपल के एक प्रवक्ता का बयान मीडिया में आया है, जिसमें कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह खतरा आईफोन्स और आईपैड में ईमेल (Mail App) के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऐपल सॉफ्टवेयर में मौजूद था.

Also Read: Apple ने लॉन्च की COVID-19 स्क्रीनिंग वेबसाइट और ऐप

इसके साथ ही कंपनी की तरफ से यह कहा गया है कि अब इस गड़बड़ी को ठीक करने के लिए जरूरी अपडेट तैयार कर लिया गया है और आने वाले कुछ दिनों में इस बग को फिक्स करने के लिए सिक्योरिटी पैच शामिल किया जाएगा, जिसे ग्लोबली सभी यूजर्स तक मुहैया करा दिया जाएगा.

Also Read: Corona Effect: Apple ने लगायी iPhone की खरीद पर पाबंदी, जानें…

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola