ट्रैफिक में बार-बार गियर बदलने से मिलेगी छुट्टी, सिर्फ ₹6 लाख से शुरू होती हैं ये 5 ऑटोमैटिक कारें

Updated:
विज्ञापन

Renault Kiger (Photo: Renault India)

अगर आप डाइलट शहर के ट्रैफिक में कार चलाते हैं, तो ऑटोमैटिक कार आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे ड्राइविंग आसान हो जाती है. नीचे हमने ₹6 लाख से शुरू होने वाली 5 ऑटोमैटिक कारों के बारे में बताया है. आइए देखते हैं.

विज्ञापन

आजकल सड़कों पर ट्रैफिक पहले से कहीं ज्यादा हो गया है. ऐसे में शहर में मैनुअल (गियर वाली) कार चलाना कई बार मुश्किल और थकाने वाला काम लगता है. यही वजह है कि लोग अब ऑटोमैटिक कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वहज ये है कि इनमें बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती और ड्राइविंग काफी आसान हो जाती है. नीचे हमने 5 ऐसी कारों के बारे में बताया है जो AMT गियरबॉक्स के साथ आते हैं. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी कारें शामिल हैं.

विज्ञापन

Tata Tigor (₹6.8 लाख-₹8.84 लाख)

इस कार में आपको पेट्रोल-AMT के साथ-साथ CNG-AMT का भी ऑप्शन है. इंजन की बात करें तो Tigor में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो पेट्रोल मोड में 86hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, CNG मोड में इसका आउटपुट 76hp और 97Nm का हो जाता है. AMT ट्रांसमिशन पेट्रोल के XTA, XZA और XZA+ वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जबकि CNG-AMT का विकल्प XZA CNG और XZA+ CNG ट्रिम्स में मिलता है.

Nissan Magnite (₹6.24 लाख-₹10.96 लाख)

यह SUV Renault Kiger पर बेस्ड है. इसमें आपको दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं. पहला 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 72hp की पावर के साथ AMT गियरबॉक्स में आता है. वहीं दूसरा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 100hp की पावर देता है और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. टर्बो-पेट्रोल इंजन की बात करें तो इसका मिड-रेंज परफॉर्मेंस काफी दमदार है. वहीं CVT गियरबॉक्स इतनी स्मूद तरीके से काम करता है.

ये भी पढ़ें: Tata Sierra EV के बेस वेरिएंट में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जरूर जान लें

Tata Tiago (₹6 लाख-₹8.55 लाख)

इसमें 86hp का पेट्रोल इंजन और 76hp का पेट्रोल-CNG (ड्यूल-सिलेंडर टैंक सेटअप) इंजन मिलता है. खास बात यह है कि दोनों इंजन AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं. पेट्रोल और CNG दोनों में AMT का ऑप्शन Pure, Pure+, Pure+ A और Creative वेरिएंट्स में मिलता है. वहीं टॉप Creative+ वेरिएंट में AMT सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध है.

Hyundai Exter (₹6.95 लाख-₹9.61 लाख)

इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो AMT गियरबॉक्स के साथ 83hp की पावर और 114Nm का टॉर्क जनरेट करता है. AMT का ऑप्शन HX 3, HX 4+, HX 6, HX 8 और HX 10 वेरिएंट्स में उपलब्ध है. मार्च 2026 में कंपनी ने Exter का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था. इस अपडेट में कार को नया लुक और कुछ नए फीचर्स मिले, लेकिन इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया. 

Renault Kiger (₹6.99 लाख-₹10.35 लाख)

इसमें 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (72hp, 96Nm) के साथ AMT गियरबॉक्स मिलता है. वहीं, ज्यादा पावर और स्मूद ड्राइविंग चाहने वालों के लिए 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ CVT ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी मौजूद है. खास बात यह है कि 100hp की पावर और 152Nm टॉर्क के साथ यह इस लिस्ट की सबसे दमदार पावरट्रेन में से एक है, और Nissan Magnite के अलावा यही SUV यह इंजन-गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन ऑफर करती है.

वेरिएंट्स की बात करें तो NA पेट्रोल-AMT ऑप्शन Evolution, Evolution+ और Techno Energy ट्रिम्स में मिलता है. वहीं, टर्बो-पेट्रोल CVT Techno Turbo और Emotion Turbo ट्रिम्स में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: घर लाना चाहते हैं नई फैमिली कार? मिडिल क्लास के लिए बेस्ट हैं ये Top-5 कारें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola