2026 Hyundai Verna खरीदने का प्लान? जानिए कौन सा वेरिएंट है वैल्यू फॉर मनी

Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

2026 हुंडई वेरना वेरिएंट वाइज फीचर्स

2026 Hyundai Verna में 6 वेरिएंट HX2, HX4, HX6, HX6+, HX8 और HX10 ऑप्शन मिलते हैं. अगर आप इस मॉडल को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां जानिए हर वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स.

विज्ञापन

Hyundai ने इंडियन ऑटो मार्केट में 2026 Hyundai Verna को लॉन्च कर दिया है. यह मौजूदा जेनरेशन का पहला अपडेट है, जो 2025 में लॉन्च हुई थी. इस नए अपडेट के साथ कंपनी ने कार के डिजाइन, इंटीरियर और फीचर लिस्ट में कुछ बदलाव किए हैं. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि कंपनी ने अब वेरिएंट के लिए नया ‘HX’ नाम इस्तेमाल किया है, जो पुराने नामों की जगह लेगा. इन अपडेट्स का मकसद Skoda Slavia, Volkswagen Virtus और Honda City जैसी सेडान कारों को कड़ी टक्कर देना है. आइए जानते हैं 2026 Verna के इंजन और हर वेरिएंट के फीचर्स के बारे में.

Hyundai Verna: इंजन और पावरट्रेन

नई Hyundai Verna में पेट्रोल इंजन के दो ऑप्शन मिलते हैं. इसमें-

  • 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 hp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
  • ज्यादा पावर चाहने वालों के लिए 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 160 hp की पावर और 253 Nm का टॉर्क देता है.

दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है. इसके अलावा नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है.

Hyundai Verna: वेरिएंट्स

2026 Hyundai Verna में 6 वेरिएंट्स मिलेंगे. इसमें HX2 वेरिएंट, HX4 वेरिएंट, HX6 वेरिएंट, HX6+ वेरिएंट, HX8 वेरिएंट और HX10 वेरिएंट शामिल है.

वेरिएंट वाइज फीचर्स

HX2 वेरिएंट

HX2 वेरिएंट Hyundai Verna का बेस मॉडल है, जिसकी कीमत 10.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESC और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसके एक्सटीरियर में हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, 15 इंच के स्टील व्हील और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं. वहीं इंटीरियर में ड्यूल-टोन केबिन, फैब्रिक सीट, कीलेस एंट्री, ऑटो हेडलैंप, सभी पावर विंडो और टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

HX4 वेरिएंट

Hyundai Verna का HX4 वेरिएंट HX2 से ऊपर आता है और इसकी कीमत 12.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस वेरिएंट में HX2 के मुकाबले कई एक्स्ट्रा फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें TPMS, LED DRL और टेल लैंप, 15 इंच के अलॉय व्हील, सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल शामिल है.

बेहतर टेक्नोलॉजी के लिए इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस Apple CarPlay व Android Auto का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे ड्राइविंग का एक्सपीरियंस और ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है.

HX6 वेरिएंट

Hyundai Verna का HX6 वेरिएंट 13.19 लाख से 14.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में आता है. इस वेरिएंट में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और CVT दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं. फीचर्स कि बात करें, तो इसमें रियर व्यू कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं.

इस वेरिएंट में वायरलेस फोन चार्जर, एंबियंट लाइटिंग, ड्राइव मोड और CVT मॉडल में पैडल शिफ्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो ड्राइविंग को और ज्यादा आरामदायक और एडवांस्ड बनाते हैं.

HX6+ वेरिएंट

Hyundai Verna का HX6+ वेरिएंट 13.81 लाख से 15.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में आता है और यह HX6 का ज्यादा प्रीमियम वर्जन है. इसमें कुछ एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें लेदरेट सीट, 8 स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट शामिल हैं. इन फीचर्स की वजह से कार का केबिन ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक महसूस होता है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है.

HX8 वेरिएंट

Hyundai Verna का HX8 वेरिएंट 14.88 लाख से 17.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में आता है. इस वेरिएंट में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ-साथ टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है. फीचर्स कि बात करें, तो इसमें रियर डिस्क ब्रेक, DCT मॉडल में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, Level-2 ADAS और डैश कैम जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

इस वेरिएंट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 8-वे पावर ड्राइवर सीट और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाते हैं.

HX10 वेरिएंट (टॉप मॉडल)

Hyundai Verna का HX10 वेरिएंट इसका टॉप-स्पेक मॉडल है, जिसकी कीमत 17.15 लाख से 18.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है. इस वेरिएंट में सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं.

इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 4-वे पावर फ्रंट पैसेंजर सीट भी मिलती है, जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर महसूस होता है.

कौन सा वेरिएंट सबसे वैल्यू फॉर मनी?

अगर कीमत और फीचर्स का बैलेंस देखा जाए, तो HX6+ वेरिएंट सबसे बेहतर वैल्यू फॉर मनी माना जा सकता है.

इसमें वेंटिलेटेड सीट, Bose साउंड सिस्टम और प्रीमियम इंटीरियर जैसे फीचर्स मिलते हैं. खासतौर पर CVT गियरबॉक्स के साथ यह शहर में रोजाना ड्राइव के लिए अच्छा ऑप्शन बन जाता है.

यह भी पढ़ें: ₹12 लाख से कम में 5 SUVs जो हैं फैमिली और लगेज के लिए परफेक्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola