Mahindra Thar SUV की कीमतों में नवरात्रि से पहले हुआ बदलाव, 53000 तक हुई महंगी, ये मॉडल्स हुए सस्ते
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Sep 2022 7:56 PM
XUV700 के बाद महिंद्रा ने थार की कीमत में बदलाव किया है. वेरिएंट्स के अनुसार थार की कीमतें बढ़ायी और घटायी गई हैं. थार पेट्रोल एटी के कन्वर्टिबल और हार्ड-टॉप वर्जन के लिए ग्राहकों को अब 20,678 और 21,271 रुपये तक कम खर्च करने होंगे, वहीं पेट्रोल एमटी हार्डटॉप वेरिएंट की कीमत 5,711 रुपये बढ़ायी गई है.
Mahindra Thar Prices Revised: महिंद्रा ने नवरात्रि त्योहार से ठीक पहले अपने ग्राहकों को झटका दिया है. कंपनी ने अपनी महिंद्रा थार (Mahindra Thar) की कीमत बढ़ा दी है. नयी थार एसयूवी को खरीदने के लिए ग्राहकों को 53 हजार रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे. हालांकि कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी के कुछ मॉडल्स सस्ते भी किये हैं.
XUV700 के बाद महिंद्रा ने थार की कीमत में बदलाव किया है. वेरिएंट्स के अनुसार थार की कीमतें बढ़ायी और घटायी गई हैं. अभी AX वेरिएंट की कीमत का पता चलना अभी बाकी है. महिंद्रा थार पेट्रोल एटी के कन्वर्टिबल और हार्ड-टॉप वर्जन के लिए ग्राहकों को अब 20,678 और 21,271 रुपये तक कम खर्च करने होंगे, वहीं पेट्रोल एमटी हार्डटॉप वेरिएंट की कीमत 5,711 रुपये बढ़ायी गई है.
Also Read: THAR से लेकर XUV700 तक, इन गाड़ियाें के लिए करना होगा लंबा इंतजार, वेटिंग पीरियड पहुंचा 1 साल के पार
वहीं, महिंद्रा थार के डीजल एमटी हार्ड-टॉप और कन्वर्टिबल वर्जन अब पहले के मुकाबले 28,278 रुपये और 28,096 रुपये तक महंगे हो गए हैं, वहीं डीजल एटी कन्वर्टिबल और हार्ड-टॉप की कीमत में 52,780 और 53,411 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. इस महीने की शुरुआत में थार के रंग विकल्पों में बदलाव किये गए थे. थार के इंजन की बात करें, तो इसमें में 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड एमटी और 4X4 क्षमताओं के साथ 6-स्पीड एटी शामिल हैं.
Also Read: Mahindra Thar ने ड्राइविंग के दौरान पकड़ी आग, मिनटों में जलकर खाक हुई कार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










