Hyundai लायेगी सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2020 8:32 PM
चेन्नई : दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया अगले दो से तीन साल के दौरान एक इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने की प्रक्रिया में है जो देश के एक बड़े वर्ग की जरूरत को पूरा करेगा. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही. कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपने श्रीपेरम्बदूर के […]
चेन्नई : दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया अगले दो से तीन साल के दौरान एक इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने की प्रक्रिया में है जो देश के एक बड़े वर्ग की जरूरत को पूरा करेगा.
कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही. कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपने श्रीपेरम्बदूर के विनिर्माण संयंत्र से अपनी 30 लाखवीं ‘मेड इन इंडिया’ कार निकाली, जिसे विदेशी बाजार में निर्यात किया गया है.
इस मौके पर हुंदै इंडिया के प्रबंध निदेशक एस एस किम ने संवाददाताओं से कहा कि कंपनी भारत में आम जन के लिए एक इलेक्ट्रिक वाहन विकसित कर रही है.
इस वाहन को दो से तीन साल में पेश किया जाएगा. उन्होंने हालांकि इस वाहन के दाम के बारे में नहीं बताया, लेकिन कहा कि इसकी कीमत उचित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










