ePaper

एपल का शानदार रिकॉर्ड तिमाही में आईफोन की बिक्री बढ़ी

Updated at : 29 Jan 2020 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
एपल का शानदार रिकॉर्ड तिमाही में आईफोन की बिक्री बढ़ी

सैन फ्रांसिस्को : आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने पिछले साल की अक्टूबर-दिसंबर में तिमाही में रिकॉर्ड लाभ कमाया है. कंपनी की डिजिटल सेवाओं और पहनने योग्य प्रौद्योगिकी उपकरणों की बिक्री के साथ-साथ आईफोन की बढ़ी बिक्री ने भी कंपनी को लाभ कमाने में मदद की है. समीक्षावधि में कंपनी का शुद्ध लाभ अब तक […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने पिछले साल की अक्टूबर-दिसंबर में तिमाही में रिकॉर्ड लाभ कमाया है. कंपनी की डिजिटल सेवाओं और पहनने योग्य प्रौद्योगिकी उपकरणों की बिक्री के साथ-साथ आईफोन की बढ़ी बिक्री ने भी कंपनी को लाभ कमाने में मदद की है. समीक्षावधि में कंपनी का शुद्ध लाभ अब तक का सबसे ऊंचा यानी 22 अरब डॉलर रहा.

जबकि इस दौरान कंपनी की कुल राजस्व आय 91.8 अरब डॉलर रही. कंपनी के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने कहा, ‘‘ एपल की अब तक की सबसे अधिक तिमाही आय से हम रोमांचित हैं. इसकी प्रमुख वजह आईफोन-11 और आईफोन-11 प्रो की मांग बेहतर रहने के साथ कंपनी की डिजिटल सेवाओं और पहनने योग्य प्रौद्योगिकी उपकरणों की बिक्री बढ़ना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola