Tata Nexon EV की लॉन्चिंग 2020 के मार्च तक, इतनी होगी कीमत...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2019 6:19 PM
नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में नेक्सन ईवी पेश करेगी. इसकी कीमत 15 से 17 लाख रुपये के बीच में होने का अनुमान है. कंपनी ने कहा कि इस वाहन में उसकी हाल ही में पेश जिपट्रॉन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी […]
नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में नेक्सन ईवी पेश करेगी. इसकी कीमत 15 से 17 लाख रुपये के बीच में होने का अनुमान है.
कंपनी ने कहा कि इस वाहन में उसकी हाल ही में पेश जिपट्रॉन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी के अध्यक्ष (इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कारोबार एवं कॉरपोरेट रणनीति) शैलेश चंद्र ने बयान में कहा, हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि नेक्सन ईवी देश में खरीदारों के लिए चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही से उपलब्ध हो जाएगा.
उन्होंने कहा कि यह मॉडल ईवी बाजार की मौजूदा रुकावटों को दूर करेगा और शून्य उत्सर्जन के साथ सड़क पर शानदार प्रदर्शन देगा. चंद्र ने कहा, हमें भरोसा है कि नया नेक्सन ईवी इलेक्ट्रिक वाहनों का मानक ऊंचा करेगा तथा इसे उपभोक्ताओं की पसंद बनाएगा. कंपनी ने कहा कि यह वाहन एक बार चार्ज करने पर करीब 300 किलोमीटर दौड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










