Honda Motorcycle ने बाजार में लॉन्च किया 7.7 लाख रुपये की CBR 650-R

नयी दिल्ली : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सोमवार को अपनी नयी स्पोर्ट मोटरसाइकिल सीबीआर 650-आर को भारतीय बाजार में पेश किया. शोरूम पर इसकी कीमत 7.7 लाख रुपये है. कंपनी की इस मोटरसाइकिल में चार सिलेंडर वाला 649 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन है. यह कंपनी की इस श्रेणी में मौजूद सीबीआर […]
नयी दिल्ली : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सोमवार को अपनी नयी स्पोर्ट मोटरसाइकिल सीबीआर 650-आर को भारतीय बाजार में पेश किया. शोरूम पर इसकी कीमत 7.7 लाख रुपये है. कंपनी की इस मोटरसाइकिल में चार सिलेंडर वाला 649 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन है. यह कंपनी की इस श्रेणी में मौजूद सीबीआर 650-एफ का स्थान लेगी.
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने एक बयान में कहा कि अभी एक हफ्ता पहले ही हमने भारतीय बाजार में नयी बड़ी प्रीमियम मोटरसाइकिलों के कारोबार ‘होडा बिगविंग’ को शुरू करने की घोषणा की. सीबीआर 650-आर इस श्रेणी के तहत बेची और सर्विस की जायेगी और उत्पादों की सीरीज को और मजबूत करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










