ePaper

मोटोरोला के इस धांसू फोन का प्री आॅर्डर आज से होगा शुरू,जानें इसके धमाकेदार फीचर्स

Updated at : 07 Jun 2017 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
मोटोरोला के इस धांसू फोन का प्री आॅर्डर आज से होगा शुरू,जानें इसके धमाकेदार फीचर्स

नयी दिल्ली : पिछले हफ्ते अमेरिका में लांच किये गये मोटोरोला के MotoZ2Play माॅडल का प्री ऑर्डर भारत में गुरुवार, 8 जूनसे शुरू हो जायेगा. बताते चलें कि लेनोवो ने इस स्मार्टफोन को भारत में फिलहाल लांच नहीं किया है. मोटो इंडिया ने पिछले दिनों एक ट्वीट किया, भारी-भरकम स्मार्टफोन को गुडबाय कहने का वक्त […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पिछले हफ्ते अमेरिका में लांच किये गये मोटोरोला के MotoZ2Play माॅडल का प्री ऑर्डर भारत में गुरुवार, 8 जूनसे शुरू हो जायेगा. बताते चलें कि लेनोवो ने इस स्मार्टफोन को भारत में फिलहाल लांच नहीं किया है.

मोटो इंडिया ने पिछले दिनों एक ट्वीट किया, भारी-भरकम स्मार्टफोन को गुडबाय कहने का वक्त आ गया है, अब रिडिफाइंड स्लीकनेस को हाय कहें #MotoZ2Play.

इसके साथ ही कंपनी ने प्री बुकिंग ऑर्डर लिंक भी शेयर किया है. गौरतलब है कि अमेरिका में इसे 499 डॉलर (लगभग 32,200 रुपये) कीमत के साथ उतारा गया है.

#WWDC2017 : डेवलपर कॉन्फ्रेंस में ऐपल ने पेश किये ये दिलचस्प प्रॉडक्ट्स, जानें इनके फीचर्स और कीमत

MotoZ2Play के फीचर्स पर एक नजर

  • 5.5 इंच की स्क्रीन, रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्सल
  • डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
  • 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
  • 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट्स
  • 32 जीबीऔर 64 जीबी के वेरिएंट्स, 2 टीबी तक एक्सपैंडेबल
  • एंड्रॉयड नूगा 7.1 ओएस ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर के साथ
  • फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल और रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का
  • फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करनेवाली 3000mAh की बैटरी पावर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola