VIDEO: 10 रुपये में लगवाएं पुण्य की डुबकी! देसी स्टार्टअप का आइडिया हुआ VIRAL

Updated:
विज्ञापन
VIDEO: 10 रुपये में लगवाएं पुण्य की डुबकी! देसी स्टार्टअप का आइडिया हुआ VIRAL

Viral Video – ’10 रुपये वाली पुण्य की डुबकी’ का वीडियो 26 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर शेयर हो रहा है. इसमें एक शख्स घाट पर सुरक्षा रेलिंग पर बैठकर श्रद्धालुओं को तेज आवाज लगाकर बुलवा रहा है. वह बोल रहा है कि भाइयों और बहनों! आइए आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे इस सर्दी भरे मौसम में.

विज्ञापन

Man Calling For Dubki In River 10 Rupees : ठंड के इस मौसम में जहां रजाई से निकलने का मन नहीं करता, वहीं नहाने का नाम लेना भी जैसे गुनाह हो गया है. आपको ये लाइन्स अतिशयोक्ति टाइप की लग रही होंगी लेकिन यकीन मानिए, ठंड तो है अभी बहुत. इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक आदमी 10 रुपये में पुण्य की डुबकी लगाने की बात कर रहा है. वायरल वीडियो हरिद्वार का बताया जा रहा है, और इसमें नजर आ रहा शख्स 10 रुपये में आपके नाम की डुबकी लगाने की बात कह रहा है. यानी, बस 10 रुपये दीजिए, आपको पानी में जाने की जरूरत नहीं, वह आपके नाम की डुबकी लगाएगा, और उसका पुण्य सिर्फ आपको मिलेगा!

आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे

’10 रुपये वाली पुण्य की डुबकी’ का यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर शेयर हो रहा है. यह वीडियो 26 सेकेंड का है. इसमें एक शख्स घाट पर सुरक्षा रेलिंग पर बैठकर श्रद्धालुओं को तेज आवाज लगाकर बुलवा रहा है. वह बोल रहा है कि भाइयों और बहनों! आइए आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे इस सर्दी भरे मौसम में. अगर आप डुबकी नहीं लगाना चाहते हैं, अगर आप नहाना नहीं चाहते हैं, तो अपना नाम बताइए. 10 रुपये की रसीद कटवाइए, आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे इस मौसम में. आपके नाम के पुण्य आपको मिलेंगे, लेकिन आप जो 10 रुपये देंगे, वो हमको मिलेंगे. आइए भाइयों, आइए बहनों! आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे. 10 रुपये-10 रुपये.

Also Read: Viral Video: बुलेट के साथ ऐसा मजाक कौन करता है? आप भी देखें वीडियो और मजे लें जरूरत का स्टार्टअप?

जाड़े के इस मौसम में अनोखे ऑफर वाले इस वीडियो को देख कर लोगों काफी मजे ले रहे हैं. वे कह रहे हैं कि सर्दियों में यह स्टार्टअप काफी चल सकता है. वहीं, कई लोगों ने शख्स के इस क्रिएटिव आइडिया को सपोर्ट किया है. एक ने कमेंट किया- कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं? दूसरे ने लिखा- जरूरत एक स्टार्टअप को जन्म देती है. वहीं, तमाम यूजर्स इस पर हंसी वाली इमोजी शेयर करते नजर आये.

दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से बढ़ गई है ठंड

वायरल वाडियो हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी का बताया जा रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरिद्वार में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं. पर्व स्नानों पर तो घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं होती. दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से ठंड बढ़ गई है. ऐसे में गंगा का पानी भी काफी ठंडा हो गया है. डुबकी लगाते ही शरीर ठंड से सुन्न हो रहा है. हजारों श्रद्धालु मां गंगा की पूजा अर्चना कर अपने ऊपर गंगाजल के छींटे डालकर ही प्रार्थना कर रहे हैं. ऐसे में 10 रुपये में पुण्य की डुबकी लगाने वाले युवक का वायरल वीडियो बड़ी चर्चा में है.

Also Read: Guinness World Record: महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें VIRAL VIDEO
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola