ePaper

11 जुलाई तक पूरे देश में सक्रिय हो जायेगा मानसून, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

Updated at : 11 Jul 2021 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
11 जुलाई तक पूरे देश में सक्रिय हो जायेगा मानसून, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

भारत मौसम विभाग ने पहले ही मानसून को लेकर यह जानकारी दी थी कि 10-11 जुलाई तक मानसून देश के सभी इलाकों तक पहुंच जायेगा. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और जिसकी वजह से संपूर्ण उत्तर भारत में मानसून की बारिश होगी. मौसम विभाग ने कई ट्‌वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है.

आज मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में सोमवार को मूसलाधार बारिश होगी. हालांकि मौसम विभाग ने यह भी बताया कि है कि उत्तर भारत में बारिश के बावजूद गरमी रहेगी और लोगों को उमस से निजात नहीं मिलेगी. हालांकि अभी तक दिल्लीवासियों को मानसून की बारिश का आनंद नहीं मिल पाया है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि बहुत जल्द यहां के लोग मानसून की बारिश का अनुभव करेंगे.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 घंटों की अवधि में हल्की से मध्यम तीव्रता की वर्षा तोशम (हरियाणा) मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) भद्रा (राजस्थान) व आसपास के क्षेत्रों में होगी. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश होगी. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, अनुमान है कि तटीय इलाकों में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होगी.

Also Read: यूपी को दहलाने की थी साजिश, दो आतंकी गिरफ्तार, एटीएस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस भी करेगी पूछताछ

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola