छत्तीसगढ़ में सर्च अभियान चला रही थी पुलिस, टीम पर हुआ हमला, एक एसआई शहीद

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में सर्च अभियान चला रही थी पुलिस, टीम पर हुआ हमला, एक एसआई शहीद

छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले के नक्सल प्रभावित मदनवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गये हैं. जबकि सब-इंस्पेक्टर श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए. एएसपी नक्सल ऑपरेशन जीएन बघेल के मुताबिक देर शाम पुलिस क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के लिए पुलिस की टीम निकली थी. इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सर्च अभियान चला रही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले के नक्सल प्रभावित मदनवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गये हैं. जबकि सब-इंस्पेक्टर श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए. एएसपी नक्सल ऑपरेशन जीएन बघेल के मुताबिक देर शाम पुलिस क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के लिए पुलिस की टीम निकली थी. इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सर्च अभियान चला रही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.

दुर्ग क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सली मारे गए. इस घटना में मदनवाड़ा थाना प्रभारी एवं पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए हैं. सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. दल जब मानपुर थाना क्षेत्र के परदौनी गांव के जंगल था, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी शर्मा शहीद हो गए. उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सलियों के शव, एक एके 47, एक एसएलआर तथा दो अन्य हथियार बरामद हुए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहीद पुलिस अधिकारी की पार्थिव देह को राजनांदगांव जिला मुख्यालय लाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola