ePaper

बिहार में ब्लैक फंगस से पिछले 24 घंटे में कोई मौत नहीं, 12 नये मरीज भर्ती, 29 का हुआ ऑपरेशन

Updated at : 11 Jun 2021 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में ब्लैक फंगस से पिछले 24 घंटे में कोई मौत नहीं, 12 नये मरीज भर्ती, 29 का हुआ ऑपरेशन

कोरोनो के बाद अब बिहार में ब्लैक फंगस का कहर भी कम होने की ओर है. शहर के आइजीआइएमएस व पीएमसीएच में गुरुवार को ब्लैक फंगस से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई. जबकि 29 से अधिक मरीजों का ऑपरेशन किया गया.

विज्ञापन

पटना. कोरोनो के बाद अब बिहार में ब्लैक फंगस का कहर भी कम होने की ओर है. शहर के आइजीआइएमएस व पीएमसीएच में गुरुवार को ब्लैक फंगस से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई. जबकि 29 से अधिक मरीजों का ऑपरेशन किया गया. इनमें सबसे अधिक 22 ऑपरेशन आइजीआइएमएस में और सात ऑपरेशन पटना एम्स अस्पताल में किये गये.

सभी ऑपरेशन सफल रहे हैं. सबसे अधिक ऑपरेशन नेत्र रोग व इएनटी विभाग के अंतर्गत किये गये हैं. आइजीआइएमएस में तीन, पीएमसीएच में दो और सात नये मरीजों को पटना एम्स में भर्ती किया गया.

इसके साथ ही आइजीआइएमएस में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 107 पहुंच गयी है, इनमें 76 मरीज कोरोना निगेटिव व 9 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं. सभी की स्थति खतरे से बाहर है.

तीनों मेडिकल कॉलेज अस्पताल मिलाकर 24 घंटे के अंदर जहां 12 मरीजों को भर्ती किया गया, वहीं नौ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. वहीं, एनएमसीएच में ब्लैक फंगस के सात मरीज का उपचार चल रहा है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन