ePaper

Monthly Makar Rashifal January 2022: जनवरी माह का मकर राशिफल, यह माह आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम है

Updated at : 01 Jan 2022 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Makar Rashifal January 2022:   जनवरी माह का मकर राशिफल, यह माह आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम है

Capricorn Horoscope 2022 : मकर राशि वालों के लिए जनवरी 2022 कैसा रहेगा? ग्रहों की चाल नए वर्ष में आपके लिए क्या लेकर आ रही है, आइए जानते हैं वार्षिक राशिफल

विज्ञापन

सभी लोग जानना हैं कि नए साल का पहला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. साल का पहला महीना मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. इसलिए संजीत कुमार मिश्रा आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है मकर राशि की भविष्यवाणी 2022 का अनुसार.

पारिवारिक जीवन:-

आप किराये के मकान में रहते है तो इस माह मकान मालिक से समस्या हो सकती है जिस कारण घर में चिंता रहेगी. पड़ोस के लोगों के साथ भी संबंध कटु होंगे. बच्चों के साथ कही घूमने जाने का तो प्लान बनेगा लेकिन कोई ना कोई अड़चन आती रहेगी. रिश्तेदारों का घर पर आना होगा और कुछ समय उनके साथ व्यतीत होगा. यदि पुरानी कोई प्रॉपर्टी पड़ी है तो उसे बेचने का विचार किया जा सकता है.

व्यापार व नौकरी :-

यदि नौकरी करते है तो अपने पुराने सहकर्मियों से नयी जॉब के ऑफर या सुझाव मिलेंगे जो आपके बहुत काम आएंगे. किसी कारणवश अभी की जॉब में मन कम लगेगा और वहां से मोहभंग भी हो सकता है. बॉस भी आपके काम से खुश नही नज़र आएंगे.व्यापार में घाटा तो होगा लेकिन वह ज्यादा समय तक नही रहेगा. बाज़ार में आपके नए दोस्त बनेंगे जिस कारण आप बेहतर कर पाएंगे. पैसो के लेनदेन के समय सावधानी बरते अन्यथा नुकसान हो सकता है.

शिक्षा व करियर :-

यदि आप स्कूल में है तो इस माह आपका मन पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा. आप अपनी रुचि के अनुसार कार्य करेंगे और इसमें आपको अपने पिता का भी सहयोग प्राप्त होगा. हालाँकि कुछ समय के लिए भ्रम की स्थिति बनी रहेगी लेकिन यदि आप मन लगाकर काम करेंगे तो स्थित बेहतर होंगी.

कॉलेज के छात्रों को इस माह अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है. इस माह आप अपने भविष्य को लेकर परेशानी रहेगी

प्रेम जीवन:-

यदि किसी के साथ प्रेम करते है और घर में कह नहीं पा रहे है तो इस माह कह दे. यह माह आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम है तथा रिश्ता भी पक्का हो सकता है. घर के किसी सदस्य के द्वारा आपकी सहायता भी की जाएगी. विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो अपने जीवनसाथी के ऊपर शक की भावना आएगी. ऐसे में उनसे खुलकर बात करेंगे तो बेहतर रहेगा.

विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस माह कही से अच्छा रिश्ता आ सकता है लेकिन ध्यान नहीं दे पाने के कारण वह हाथ से निकल जाएगा. ऐसे में सचेत रहे और किसी अवसर को हाथ से ना जाने दे अन्यथा बाद में आपको ही पछतावा पड़ेगा.

स्वास्थ्य जीवन :-

माह के तीसरे सप्ताह में पेट से संबंधित समस्या परेशान करेगी और खाना खाने का भी मन नहीं करेगा. इसके लिए अभी से ही सुबह के समय दो गिलास गर्म पानी पीने की आदत डालेंगे तो स्थिति सही रहेगी. इसी के साथ रात को सोते समय हल्दी वाला दूध पिए.

शुभ अंक:- 6

शुभ रंग:- हरा

उपाय:- भगवान शिव का अभिषेक कीजिए तथा दर्शन करे

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594 /9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola