Bihar News: मंगोलिया से बिहार आये विदेशी में मिला कोरोना, उप-राष्ट्रपति से भी मिल चुका है शिष्टमंडल,मचा हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2021 3:02 PM
कुछ दिनों पहले मंगोलिया का एक शिष्टमंडल भारत पहुंचा है. बिहार आने के बाद इनमें शामिल एक व्यक्ति को जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है. संक्रमित को गया के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मंगोलिया संसद के अध्यक्ष जांनदासतार गोंवोजाव अपनी पत्नी और 23 सदस्यीय शिष्टमंडल बिहार के बोधगया पहुंचे जहां शुक्रवार को उन्होंने बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. अब एक खबर सामने आई है कि इनमें एक व्यक्ति जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं. जिन्हें गया के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मंगोलिया से आया शिष्टमंडल 3 दिन पहले दिल्ली में उप-राष्ट्रपति से मिला था. आरसीपी सिंह से भी उनकी मुलाकात हुई थी. वहीं शुक्रवार की सुबह महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के सामने मत्था भी टेका व बुद्ध की मूर्ति के लिए चीवर भी अर्पित किया. पूजा-अर्चना के बाद मंगोलिया से आये शिष्टमंडल के सदस्यों ने पवित्र बोधिवृक्ष को भी नमन किया था. इस दौरान सभी लोगों ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया था.
मंगोलिया से आए शिष्टमंडल के सदस्य दलाई लामा के प्रवास स्थल पर भी गये थे. जहां जाकर उनके आसन पर खादा चढ़ाया था. वहीं सुत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आ रही है. उसके अनुसार, इस टीम के साथ आए एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्हें पॉजिटिव पाए जाने के बाद गया के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










