ePaper

Bhojpuri Star पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का ये Viral वीडियो यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड,55 करोड़ मिला व्यू

Updated at : 20 Aug 2022 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Star पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का ये Viral वीडियो यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड,55 करोड़ मिला व्यू

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का एक गाना यूट्यूब चैनल पर आज कल छाए हुए है. आज भी इस गाने का जादू बरकरार है. इसे फैंस अभी भी काफी पसंद कर रहे हैं. यूट्यूब पर ये गाना जबरदस्त हिट हो चुका है.

विज्ञापन

पटना. भोजपुरी कलाकार पवन सिंह (Pawan Singh) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार हैं. फैंस के बीच में इनका जबरदस्त क्रेज है. फैंस इनके वीडियो को काफी पसंद करते हैं. इन दोनों कलाकार का एक वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है. ये फेमस गाना फिल्म ‘सत्या’ के ‘राते दिया बुता के’ ( Raate Diya Butake) है.

55 करोड़ मिला व्यूज

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का ये गाना ‘राते दिया बुता के’ यूट्यूब चैनल पर छाए हुए है. आज भी इस गाने का जादू बरकरार है. इसे फैंस अभी भी काफी पसंद कर रहे हैं. यूट्यूब पर ये गाना जबरदस्त हिट हो चुका है. फिल्म के इस गाने को पावर स्टार ने इंदु सोनाली के साथ मिलकर गाया है, जो नवंबर 2017 में Wave Music के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. अब तक इसे 55 करोड़ यानी 550 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है.

ये गाना ब्लॉकबस्टर है

‘राते दिया बुता के’ के वीडियो में आम्रपाली के ठुमके और पवन सिंह के साथ उनका रोमांस इसको और मजेदार बना देता है. इस गाने के ब्लॉकबस्टर होने की कई वजहें हैं. लेकिन उनमें से एक ये वजह है कि स्टार कास्ट के बीच बोल्ड रोमांस और शानदार स्टेप्स. आमतौर पर निरहुआ के साथ आम्रपाली की जोड़ी ज्यादा पसंद की जाती है लेकिन इस गाने में वे पावर स्टार के साथ भी लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहीं.

इस गाने का क्रेज अब भी बरकरार

वहीं, ‘राते दिया बुता के’ वीडियो में पवन सिंह बनियान और ट्राउजर में दिख रहे हैं तो वहीं उनकी एक्ट्रेस पिंक कलर की हैवी साड़ी में सजी-धजी नजर आ रही हैं. ये गाना आज भी सबसे ज्याद सर्च किए जाने वाले गानों में से एक है. आज भी भोजपुरी इंडस्ट्री में इस गाने का क्रेज बरकरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola