ePaper

समस्तीपुर में मुखिया पर लगा नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Updated at : 13 Dec 2016 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर में मुखिया पर लगा नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

समस्तीपुर(विभूतिपुर) : थाना क्षेत्र के महिषी गांव में एक नाबालिग के साथ गांव के ही मुखिया ने दुष्कर्म का प्रयास किया. इसको लेकर सोमवार को पंचायत बुलायी गयी थी. पंचायत में आरोपित मुखिया नहीं पहुंचे. इससे आक्रोशित लोगों ने थानाध्यक्ष का घेराव कर कार्रवाई की मांग की. जानकारी के अनुसार, महिषी गांव की एक महिला […]

विज्ञापन

समस्तीपुर(विभूतिपुर) : थाना क्षेत्र के महिषी गांव में एक नाबालिग के साथ गांव के ही मुखिया ने दुष्कर्म का प्रयास किया. इसको लेकर सोमवार को पंचायत बुलायी गयी थी. पंचायत में आरोपित मुखिया नहीं पहुंचे. इससे आक्रोशित लोगों ने थानाध्यक्ष का घेराव कर कार्रवाई की मांग की. जानकारी के अनुसार, महिषी गांव की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी तेरह वर्षीया पुत्री के साथ गांव के ही मुखिया अमरेश प्रसाद सिंह ने नौ दिसंबर की रात दुष्कर्म का प्रयास किया. उसकी पुत्री के द्वारा शोर मचाने के बाद आरोपित भाग निकला.

इस घटना की सूचना आस पास के लोगों के साथ साथ पुलिस को भी दी. सोमवार को इस घटना को लेकर ग्राम स्तर पर पंचायत बुलायी गयी थी. पर आरोपित मुखिया पंचायत में नहीं आया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने थानाध्यक्ष का घेराव कर कार्रवाई की मांग करने लगे. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के द्वारा दिये गये आवेदन पर कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद लोग शांत हुए. इधर, आरोपित मुखिया अमरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola