सड़क दुर्घटना में स्वास्थ्य विभाग कर्मी की मौत

सदर : एनएच 57 पर शाहपुर चौक के निकट गुुरुवार की शाम करीब छह बजे सड़क दुर्घटना में सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारी बुरी तरह जख्मी हो गये. घायलों में विमल प्रसाद एवं श्याम भारती का नाम बताया गया है. दोनों स्वास्थ्य कर्मी मोटरसाइकिल से सिंहवाड़ा से ड्यूटी कर दरभंगा आ रहे थे. इसी […]
सदर : एनएच 57 पर शाहपुर चौक के निकट गुुरुवार की शाम करीब छह बजे सड़क दुर्घटना में सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारी बुरी तरह जख्मी हो गये. घायलों में विमल प्रसाद एवं श्याम भारती का नाम बताया गया है. दोनों स्वास्थ्य कर्मी मोटरसाइकिल से सिंहवाड़ा से ड्यूटी कर दरभंगा आ रहे थे.
इसी बीच शाहपुर चौक के निकट किसी अज्ञात चारपहिया वाहन ने पीछे से ठोकर मारते हुए भाग निकला. पटना निवासी कृ ष्णा प्रसाद के पुत्र विमल प्रसाद का एक पैर टूट गया. वहीं दूसरे व्यक्ति अललपट्टी निवासी श्याम भारती की एक टांगे व सिर भी फट चुहा है. इलाज के दौरान श्याम भारती की मौत हो गयी.घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने दोनों जख्मियों को ईलाज के लिए डीएमसीएच ले गयी. मब्बी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए थे. श्याम भारती की स्थिति नाजुक बनी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










