ePaper

एमसीआइ ने तलब की खामियां दूर करने की रिपोर्ट

Updated at : 26 Feb 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
एमसीआइ ने तलब की खामियां दूर करने की रिपोर्ट

दरभंगा : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) ने डीएमसीएच के प्राचार्य से एक पखवाड़े के भीतर चिह्नित खामियों को दूर करने की रिपोर्ट तलब किया है. एमसीआइ दिल्ली द्वारा भेजे पत्र में एमसीआइ टीम के निरीक्षण रिपोर्ट में एमबीबीएस के पठन पाठन के 38 खामियों को दर्ज कराया गया है. बिंदुवार वर्त्तमान में क्या-क्या सुधार […]

विज्ञापन

दरभंगा : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) ने डीएमसीएच के प्राचार्य से एक पखवाड़े के भीतर चिह्नित खामियों को दूर करने की रिपोर्ट तलब किया है. एमसीआइ दिल्ली द्वारा भेजे पत्र में एमसीआइ टीम के निरीक्षण रिपोर्ट में एमबीबीएस के पठन पाठन के 38 खामियों को दर्ज कराया गया है. बिंदुवार वर्त्तमान में क्या-क्या सुधार हुए,

इसक ी विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा गया है. पत्र के आते ही कॉलेज प्रशासन ने सभी एचओडी को विभागों के अद्यतन स्थिति के बारे में कार्यालय को रिपोर्ट सौंपने को कहा है. एमसीआइ ने तीन साल पूर्व एमबीबीएस के 90 से 100 सीटों पर नामांकन कराने का आदेश दिया था. एमसीआइ ने कहा था कि अगर बढे हुए सीटों के तहत पठन पाठन का पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया तो बढायी गयी सीटों को वापस ले ली जायेगी.

इसक ो लेकर एमसीआइ ने इस बीच डीएमसीएच का चार बार निरीक्षण किया. टीम के निरीक्षण रिपोर्ट केआधार पर वृद्धि की गयी सीटों पर एमसीआइ ने नामंाकन पर रोक लगाने का आदेश निर्गत कर दिया था. इधर प्राचार्य ने खामियों को दूर करने के लिए एमसीआइ से आग्रह किया है. इसपर एमसीआइ ने 19 फरवरी को प्राचार्य के आग्रह पर बढाये सीटों पर नामांकन की स्वीकृति दी और तत्काल सीट घटाने का आदेश टल गया है. प्राचार्य डा. आरके सिंहा ने बताया कि एक पखवाड़े के भीतर एमसीआइ को रिपोर्ट भेज दी जायेगी, जिसकी प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola