दुर्गावती में दो उर्दू शिक्षकों को मिले नियोजन पत्र
Updated at : 05 Feb 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

कैंप में नहीं पहुंच सके अभ्यर्थी कर्मनाशा (कैमूर) : दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र स्थित इंटर स्तरीय विद्यालय, कर्णपूरा में गुरुवार को प्रखंड की छह पंचायतों में 13 रिक्त उर्दू व बांग्ला शिक्षक पद पर नियोजन के लिए कैंप लगाया गया. लेकिन, काफी इंतजार के बाद भी सभी सीटों के अभ्यर्थी नहीं आ सके. इससे नियोजन में […]
विज्ञापन
कैंप में नहीं पहुंच सके अभ्यर्थी
कर्मनाशा (कैमूर) : दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र स्थित इंटर स्तरीय विद्यालय, कर्णपूरा में गुरुवार को प्रखंड की छह पंचायतों में 13 रिक्त उर्दू व बांग्ला शिक्षक पद पर नियोजन के लिए कैंप लगाया गया. लेकिन, काफी इंतजार के बाद भी सभी सीटों के अभ्यर्थी नहीं आ सके. इससे नियोजन में आये अभ्यर्थी मो कौसर अली को ढड़हर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, भानपुर व मुहम्मद इरफान को कर्णपुरा पंचायत के न्यू प्राथमिक विद्यालय, पिपरा के लिए शिक्षक पद पर नियोजन पत्र दिया गया.
गौरतलब है कि प्रखंड के ढड़हर, चेहरिया, अवर्हिया, छांव में तीन-तीन व कर्णपुरा पंचायत में एक रिक्त उर्दू व बांग्ला शिक्षक के लिए इंटर स्तरीय विद्यालय, कर्णपूरा में कैंप लगाया गया था. लेकिन, सभी सीटों के लिए अभ्यर्थी कैंप में नहीं आ सके. केवल दो अभ्यर्थी ही आये, जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्यदेव सिंह ने बताया कि कैंप में दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है. खाली पदों को अगले कैंप में भरा जायेगा. बाकी पांच पंचायतों में रिक्त पदों के लिए शुक्रवार को भी नियोजन कैंप लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




