ePaper

घटनाओं को लेकर व्यवसायियों में भय

Updated at : 04 Jan 2016 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
घटनाओं को लेकर व्यवसायियों में भय

घटनाओं को लेकर व्यवसायियों में भय सीतामढ़ी. शहर से सटे बसवरिया चौक स्थित मंदिर प्रांगण में स्थानीय व्यवसायियों की एक बैठक संपन्न हुई. जिसमें कहा गया कि आये-दिन बसवरिया चौक स्थित व्यवसायियों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किया जाता है. दुकानों में आग लगने व चोरी की कई छोटी-बड़ी घटना हो चुकी है. जिस […]

विज्ञापन

घटनाओं को लेकर व्यवसायियों में भय सीतामढ़ी. शहर से सटे बसवरिया चौक स्थित मंदिर प्रांगण में स्थानीय व्यवसायियों की एक बैठक संपन्न हुई. जिसमें कहा गया कि आये-दिन बसवरिया चौक स्थित व्यवसायियों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किया जाता है. दुकानों में आग लगने व चोरी की कई छोटी-बड़ी घटना हो चुकी है. जिस कारण यहां के व्यवसायियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है. व्यवसायियों ने कहा कि सभी परिस्थिति से अवगत होने के बाद भी मेहसौल ओपी पुलिस सार्थक कदम नहीं उठा रही है. बैठक में जिला प्रशासन से रात्रि गश्ती व पुलिस प्रहरी की तैनाती करने की मांग की. सुरक्षा को लेकर संघ का गठनइस मौके पर व्यवसायियों द्वारा अपनी सुरक्षा के लिए व्यावसायिक संघ का गठन कर जयकिशोर राय को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसी प्रकार रमेश शर्मा को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार को सचिव, राकेश शर्मा को उप सचिव, संजय प्रसाद को कोषाध्यक्ष, तेज नारायण प्रसाद को अंकेक्षक, मो सफदर इमाम व सहदेव राय को सलाहकार समिति के सदस्य व जुगेश्वर साह, रामबाबू अहिराज, बैजू साह, रमेश साह, जितेंद्र यादव, शकील अंसारी, ललन कुमार, इसलाम राइन, विनय साह, विजय कुमार, दिलीप राय, शत्रुघ्न प्रसाद, अजय ठाकुर, राजीव कुमार, किरण राय, दिनेश बैठा, विंदेश्वर बैठा, संतोष ठाकुर, संजीत कुमार, सुनील कुमार व धीरज कुमार को बनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola