अस्पतालों में रेडियोलॉजी जांच की सुविधा होगी : मंत्री

अस्पतालों में रेडियोलॉजी जांच की सुविधा होगी : मंत्री स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की प्रेसवार्ता18जीडब्ल्यूपीएच12-मंत्री की उपस्थिति में एमओयू करते कं पनी के पदाधिकारी गढ़वा. झारखंड सरकार राज्य के सभी जिलों में स्वास्थ्य सुविधा की आम जन को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी जिला के अस्पतालों, रिम्स रांची, एमजीएमसीएच जमशेदपुर तथा पीएमसीएच धनबाद में […]
अस्पतालों में रेडियोलॉजी जांच की सुविधा होगी : मंत्री स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की प्रेसवार्ता18जीडब्ल्यूपीएच12-मंत्री की उपस्थिति में एमओयू करते कं पनी के पदाधिकारी गढ़वा. झारखंड सरकार राज्य के सभी जिलों में स्वास्थ्य सुविधा की आम जन को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी जिला के अस्पतालों, रिम्स रांची, एमजीएमसीएच जमशेदपुर तथा पीएमसीएच धनबाद में रेडियोलॉजी जांच करने की व्यवस्था करने जा रही है. इसके लिए पीपीपी के अंतर्गत ख्याति प्राप्त बंगलौर स्थित मणिपाल एवं दिल्ली स्थित फिलिप्स के संयुक्त उपक्रम हेल्थमैप डायग्नोस्टिक प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के साथ झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग ने 10 वर्ष के लिए एमओयू किया है. इसकी जानकारी झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने बुधवार की सुबह एक पत्रकार वार्ता कर दी. गढ़वा स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री चंद्रवंशी ने कहा कि इस एमओयू के अंतर्गत हेल्थ मैप कंपनी द्वारा इन सभी अस्पतालों में एडवांस रेडियोलॉजी टेस्टिंग मशीन लगा कर अपने विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीशियनों की सहायता से जांच केंद्रों को संचालित किया जायेगा. इन रेडियोलॉजी जांच केंद्रों में जांच के एवज में कंपनी संबंधित मरीजों से भारत सरकार के सीजीएचएस रेट के अनुसार शुल्क लेगी. जबकि बीपीएल के मरीजों की जांच का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत हेल्थ मैप कंपनी प्रथम वर्ष में सरकार को 32.51 लाख रूपये वार्षिक शुल्क देगा, जो प्रतिवर्ष 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ता जायेगा. इस परियोजना के तहत सरकार हेल्थ मैप कंपनी को मात्र पानी एवं बिजली युक्त स्थान उपलब्ध करायेगी. उन्होंने रेडियोलॉजी जांच की सुविधा सभी अस्पतालों में उपलब्ध कराने में हेल्थ मैप कंपनी के चयन के लिए इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन के पंक ज सिन्हा के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




