ePaper

सामा खेले गईली हम भईया अंगनवा

Updated at : 18 Nov 2015 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
सामा खेले गईली हम भईया अंगनवा

सामा खेले गईली हम भईया अंगनवा फोटो दीपकहरिसभा मोहल्ले में बालिकाओं ने खेला सामा चकवालोक गीत से गूंजने लगे शहर के कई मोहल्लेवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरआस्था के महापर्व छठ की समाप्ति के साथ ही सामा चकवा की शुरुआत हो गयी. गांव से लेकर शहरों तक लोकगीत ‘सामा खेलबई हे …’ का गायन शुरू हो गया है. […]

विज्ञापन

सामा खेले गईली हम भईया अंगनवा फोटो दीपकहरिसभा मोहल्ले में बालिकाओं ने खेला सामा चकवालोक गीत से गूंजने लगे शहर के कई मोहल्लेवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरआस्था के महापर्व छठ की समाप्ति के साथ ही सामा चकवा की शुरुआत हो गयी. गांव से लेकर शहरों तक लोकगीत ‘सामा खेलबई हे …’ का गायन शुरू हो गया है. शहर में भी अभी यह संस्कृति बची हुई है. इसका नजारा बुधवार को देखने मिला. हरिसभा के आसपास रहने वाली लड़कियों ने पारंपरिक गीतों के साथ सामा-चकवा का खेल खेला. पाश्चात्य संस्कृति के माहौल में सामा-चकवा खेल देख बुजुर्ग भी आनंदित हुए. भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक सामा चकवा खेल खेलने के लिए बालिकाओं ने सामा चकवा की मूर्तियां खरीदी. इसके बाद लोकगीत गाते हुए खेल की परंपरा को जीवंत किया. बालिकायें सामा खेले गईली हम भईया अंगनवा हे, कनिया भौजी लेलन लुलुआए हे … गीत को समवेत स्वर में गा रही थीं. परंपरा के अनुसार इस पर्व के दौरान भाई-बहन के बीच दूरी पैदा करने वाले चुगला-चुगली को सामा खेलने के दौरान जलाने की परंपरा है. इसका मकसद बड़ा ही प्यारा है. चुगला-चुगली जलाने का उद्देश्य सामाजिक बुराइयों का नाश करना है. मूर्तिकार राजीव पंडित कहते हैं कि इस खेल के पीछे नारी सशक्तीकरण का संदेश छुपा है. खेल के दौरान चुगला के मुंह को जला कर नारी का अपमान का बदला लेना है. पूर्णिम को सामा चकवा की मूर्ति का विसर्जन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola