अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

अज्ञात व्यक्ति का शव मिला फोटो : 9(मृत अज्ञात व्यक्ति की फोटो) जमुई . सदर थाना क्षेत्र के सहुर गांव के समीप सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग में नहर के समीप सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोग अपना खेत देखने के नहर की ओर जा रहे […]
अज्ञात व्यक्ति का शव मिला फोटो : 9(मृत अज्ञात व्यक्ति की फोटो) जमुई . सदर थाना क्षेत्र के सहुर गांव के समीप सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग में नहर के समीप सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोग अपना खेत देखने के नहर की ओर जा रहे थे. तभी कुछ ग्रामीणों ने नहर के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव फेंका हुआ मिला. इसके पश्चात ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी. सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार संप्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




