ePaper

आमतला से अपहृत व्यवसायी

Updated at : 18 Jul 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
आमतला से अपहृत व्यवसायी

कोलकाता. मोबाइल के माध्यम से पुलिस ने आमतला से एक अपहृत व्यवसायी को अपहरणकर्ता के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. उक्त व्यवसायी का नाम अख्तर हसन मोल्ला है. वह दक्षिण 24 परगना के नदियाल इलाके के खालधारी रोड का रहने वाला है. इस घटना के आरोपी अब्दुल रज्जाक को भी पुलिस ने गिरफ्तार […]

विज्ञापन

कोलकाता. मोबाइल के माध्यम से पुलिस ने आमतला से एक अपहृत व्यवसायी को अपहरणकर्ता के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. उक्त व्यवसायी का नाम अख्तर हसन मोल्ला है. वह दक्षिण 24 परगना के नदियाल इलाके के खालधारी रोड का रहने वाला है. इस घटना के आरोपी अब्दुल रज्जाक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में अपहृत व्यवसायी की पत्नी राजिया बीबी ने नदियाल थाने में गुरुवार को अपने पति अख्तर मोल्ला के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें उसने बताया था कि उक्त आरोपी के घर जाने का नाम लेकर उसके पति गये थे. जिसके बाद उसे अपने पति की रिहाई के लिए फिरौती के तौर पर 75 हजार रुपये मांगे जाने की बात भी बतायी. उसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के माध्यम से ट्रैक कर अपहरणकर्ता को पकड़ने में सफलता प्राप्त की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola