वैशाली महोत्सव का आज उद्घाटन करेंगे सीएम

Published at :01 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
वैशाली महोत्सव का आज उद्घाटन करेंगे सीएम

दो दिवसीय वैशाली महोत्सव में होगा देश में ख्याति के कलाकारों का जमघटसंवाददाता, वैशालीजैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस पर दो अप्रैल से दो दिवसीय वैशाली महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पूरे वैशाली महोत्सव क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]

विज्ञापन

दो दिवसीय वैशाली महोत्सव में होगा देश में ख्याति के कलाकारों का जमघटसंवाददाता, वैशालीजैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस पर दो अप्रैल से दो दिवसीय वैशाली महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पूरे वैशाली महोत्सव क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. वहीं, आम्रपाली की रंग भूमि वैशाली के खंडहरों में देर रात तक एक से बढ़ कर एक नामी व ख्यातिप्राप्त गायक-गायिका व स्थानीय कलाकारों के तबलों की थाप व पायलों की झंकार गूंजेगी. मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगेंगी.महावीर महोत्सव के लिए कुंडलपुर सज-धज कर तैयारबिहारशरीफ. भगवान महावीर के जन्मोत्सव समारोह के लिए कुंडलपुर में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. दो अप्रैल को राजकीय समारोह के रूप में मनाये जानेवाले कुंडलपुर महोत्सव के अवसर पर आयोजित आकर्षक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. मुख्यमंत्री व उनके साथ कई मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों के इस समारोह में भाग लेने के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा मुख्य समारोह स्थल पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola