तारडीह में खुली ग्रामीण बैंक की यूएसबी शाखा

बाराहाट. प्रखंड की भूरना पंचायत अंतर्गत तारडीह गांव में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की यूएसबी शाखा का शुभारंभ मंगलवार को किया गया. मौके पर ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष अरविंद सिंह शेखावत ने फीता काट कर बैंक की विधिवत शुरुआत की. उन्होंने कहा कि सुदूर क्षेत्र को ध्यान में रख कर बैंक ने अपनी शाखा को यहां […]
बाराहाट. प्रखंड की भूरना पंचायत अंतर्गत तारडीह गांव में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की यूएसबी शाखा का शुभारंभ मंगलवार को किया गया. मौके पर ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष अरविंद सिंह शेखावत ने फीता काट कर बैंक की विधिवत शुरुआत की. उन्होंने कहा कि सुदूर क्षेत्र को ध्यान में रख कर बैंक ने अपनी शाखा को यहां खोलने का प्रस्ताव काफी पहले रखा था. अब विधिवत उसकी शुरुआत हो गयी. शाखा के अस्तित्व में आने से लोगों को अपने कारोबार में सहूलियत होगी. साथ ही उन्हें बैंक सहयोग कर आत्मनिर्भर बनाने की चेष्टा करेगा. साथ ही क्षेत्र के विकास पर भी ध्यान केंद्रित करेगा. मौके पर मुखिया इकबाल हुसैन अंसारी, पैक्स अध्यक्ष दिनेश सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, कृष्णानंद सिंह, मिंटू सिंह, प्रीतम कुमार, सरपंच राजकुमार, निसार अहमद सहित दर्जनों मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




