राम नाम के धुन में रमे रहे जिलावासी

Published at :29 Mar 2015 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
राम नाम के धुन में रमे रहे जिलावासी

बक्सर : पवित्र चैत मास हिंदू धर्मावलंबियों के लिए उत्तम मास माना जाता है. भारतीय हिंदी वर्ष का शुरुआत देवी-देवताओं के अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया. शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी और रामरेखा घाट पर दिन भर भीड़ जुटी रही. शनिवार को रामनवमी के अवसर […]

विज्ञापन

बक्सर : पवित्र चैत मास हिंदू धर्मावलंबियों के लिए उत्तम मास माना जाता है. भारतीय हिंदी वर्ष का शुरुआत देवी-देवताओं के अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया. शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी और रामरेखा घाट पर दिन भर भीड़ जुटी रही. शनिवार को रामनवमी के अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रम किये गये. पूरे जिले में आयोजनों की धूम रही. जिलेवासी देवालयों की तरफ उमड़ पड़े थे. ग्रामीण इलाकों में भी बच्चों से लेकर बूढ़े तथा महिलाएं सभी माता काली व दुर्गा के चरणों में माथा टेकते दिखे.

यहां रही भक्तों की भीड़ : मंगला भवानी मंदिर, यह मंदिर क्षेत्र के लोगों के आस्था का केंद्र है. माता का यह भव्य मंदिर उत्तरप्रदेश में बक्सर शहर के ठीक दूसरे तरफ गंगा पार स्थित है.जहां जिले के आस्थावान लोग अपने सुविधानुसार नौका व सड़क मार्ग से जाकर दर्शन किये. माता के भव्य मंदिर में 20 हजार से भी ज्यादा लोग दर्शन को आये. शांतिपूर्ण कतारवद्ध होकर पूरे दिन माता का दर्शन कर अपने इच्छाओं की पूर्ति की कामना कर अपने घरों की तरफ लौट गये. भक्तों के आगे माता का दरबार व परिसर भी छोटा पड़ा नजर आया.

बुढ़िया काली मां, यह माता का दरबार नगर के महत्वपूर्ण काली मंदिर है, जो बाइपास रोड में स्थित है. जहां नगरवासियों के साथ समीपवर्ती हजारों लोगों ने माता के चरण में अपना माथा टेका. हिंदी वर्ष के पवित्र मास की शुरुआत में लोग पूरे साल में अपनी सलामती की दुआएं मांगने के लिए माता का पूजन-अर्चन किये.

मेन रोड स्थित माता दुर्गा का मंदिर, नगर के बीचोंबीच मेन रोड स्थित माता दुर्गा व महावीर की संयुक्त मंदिर में जन सैलाब उमड़ पड़ा था. छोटे से मंदिर में भक्तों की संख्या ने दर्शन के साथ शीघ्र ही निकलने को विवश कर दिया था. मंदिर के पास प्रसाद बेचनेवाले दुकानें सजी हुई थीं. इन दुकानों पर लोग प्रसाद खरीदारी के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे.

गौरीशंकर मंदिर, नगर का काफी पुराना मंदिर जहां प्रतिदिन वैसे भी भक्तों की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए लगती रहती है. रामनवमी के अवसर पर लगभग पांच हजार भक्तों ने पूजा-अर्चना किया.

पुराना चौक पर तीन सौ साल पुराने राधे-कृष्ण और बलराम जी के मंदिर में राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर में पहुंचे बार एसोसिएशन के सुरेश सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल त्रिवेदी और अन्य नेता पूजा-अर्चना किया.

पांडेयपट्टी में महावीर मंदिर में सैलाब, नगर से सटे पांडेयपट्टी गांव में किसान श्री गोविंद नाथ पांडेय ने मुफस्सिल पुराना थाने स्थित महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना किया गया. इस मंदिर में गांव के स्थापना काल से ही महावीर जी की पूजा-अर्चना की जाती है. पूजा-अर्चना के बाद आयोजक गोविंदनाथ पांडेय द्वारा कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया गया, जिसमें जिले के पहलवानों ने कुश्ती में अपना दमखम दिखलाया. इसके साथ ही महावीर मंदिर के प्रांगण में दिन भर मेला लगा रहा.

बांगा बनैठी का भी आयोजन था, जिसमें लोगों ने अपना खूब जलवा दिखाया एवं वहां उपस्थित लोगों ने इसका आनंद उठाया, जिसमें खाने-पीने के सामान के साथ बच्चों के खेलने के सामान खूब बिके. इस अवसर पर जितेंद्र पांडेय, मनोरंजन पांडेय पैक्स अध्यक्ष, पुष्पेंद्र पांडेय, मुन्ना राय, विद्यापति पांडेय, राजीव रंजन पांडेय वगैरह शामिल थे.

मिठाइयों की स्थिति : देवी माता को पकवान व मिठाइयां प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola