चौथे दिन भी 1400 घरों में ठप रही जलापूर्ति पानी के लिए कड़ी धूप में भटक रहे हैं लोग

घाटशिला : प्रचंड गर्मी में घाटशिला की दाहीगोड़ा जलमीनार से 1400 घरों में चार दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है. लोग पानी के लिए भटक रहे हैं. इधर, बुधवार मामले पर पीएचइडी के एसडीओ ने बताया कि इंटकबेल का बुश कोलकाता से आ गया है. एक-दो दिनों में इंटकबेल का कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति शुरू […]
घाटशिला : प्रचंड गर्मी में घाटशिला की दाहीगोड़ा जलमीनार से 1400 घरों में चार दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है. लोग पानी के लिए भटक रहे हैं. इधर, बुधवार मामले पर पीएचइडी के एसडीओ ने बताया कि इंटकबेल का बुश कोलकाता से आ गया है. एक-दो दिनों में इंटकबेल का कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति शुरू हो जायेगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि दस साल के बाद भी रेलवे लाइन के उस पार जलापूर्ति नहीं हो पायी. रेलवे लाइन किनारे लालडीह, धर्मबहाल, कटिनपाड़ा, पावड़ा में पाइपलाइन बिछा कर छोड़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




