मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को रेलयात्रियों ने धर दबोचा
Updated at : 20 Mar 2019 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़हारा : बरौनी जीआरपी ने मंगलवार को रेलयात्री की मोबाइल छीन कर भाग रहे युवक को यात्रियों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान दरभंगा जिला निवासी रसलपुर(हाया घाट) मो मंजूर उर्फ शकील के रूप में की गयी है. गिरफ्तार युवक को बरौनी जीआरपी ने अगली कार्रवाई को लेकर रेलवे कोर्ट को […]
विज्ञापन
गढ़हारा : बरौनी जीआरपी ने मंगलवार को रेलयात्री की मोबाइल छीन कर भाग रहे युवक को यात्रियों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार युवक की पहचान दरभंगा जिला निवासी रसलपुर(हाया घाट) मो मंजूर उर्फ शकील के रूप में की गयी है.
गिरफ्तार युवक को बरौनी जीआरपी ने अगली कार्रवाई को लेकर रेलवे कोर्ट को सौंप दिया है. मालूम हो कि पीड़ित रेलयात्री वीरेंद्र महतो ने बरौनी जीआरपी को घटना की लिखित शिकायत की है.उक्त यात्री 18181अप टाटा -छपरा एक्सप्रेस से सवार होकर छपरा के लिए जा रहा था.
जैसे ही मंगलवार की सुबह ट्रेन सिमरिया स्टेशन पहुंची.अचानक आरोपित युवक उससे मोबाइल छीनकर भागने लगा. इस पर पीड़ित यात्री ने हल्ला करना शुरू कर दिया. इस पर ट्रेन में सवार रेलयात्रियों ने मोबाइल लेकर भाग रहे युवक को खदेड़ कर धर दबोचा. इस घटना को लेकर सिमरिया स्टेशन अफरा-तफरी मची रही. पीड़ित रेलयात्री श्री महतो के लिखित आवेदन पर बरौनी जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




